12.2 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्ययूसीसी में 'लिव-इन' के प्रावधान के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी, 20 फरवरी...

यूसीसी में ‘लिव-इन’ के प्रावधान के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी, 20 फरवरी को उत्तराखंड विधानसभा घेरेगी

Published on

देहरादून:

उत्तराखंड में लागू की गई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में ‘लिव-इन’ संबंध के प्रावधान के विरोध में कांग्रेस पार्टी 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष करन माहरा ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर आम जनता की राय एकत्र करेगी और उसे एक ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजेगी।

करन माहरा ने कहा कि यूसीसी में ‘लिव-इन’ संबंध का प्रावधान उत्तराखंड की गरिमा और संस्कृति के खिलाफ है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देने के लिए पार्टी इसके खिलाफ 20 फरवरी को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी राज्य में आंदोलन के माध्यम से आम जनता की राय एकत्र करेगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए पार्टी ने एक फार्म का प्रारूप तैयार किया है जिसके जरिए एकत्रित जनता की राय को ज्ञापन के रूप में राष्ट्रपति को भेजा जाएगा।

उन्होंने बताया कि पार्टी ने इसके लिए दो माह का समय निर्धारित किया है और आम जनता इस प्रावधान पर अपनी राय ऑनलाइन भी साझा कर सकती है। जिसके लिए कांग्रेस ने एक लिंक भी जारी किया है। माहरा ने आरोप लगाया कि ‘लिव-इन’ संबंधों के जरिए समाज में व्याभिचार फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी स्वयं के धर्म का रक्षक होने का दावा करती है, यूसीसी ने उसके दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। उत्तराखंड में 27 जनवरी से यूसीसी लागू किया गया है, जिसमें विवाह और तलाक के अलावा ‘लिव-इन’ संबंध का भी प्रावधान किया गया है और इस संबंध में रहने वालों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बनाया गया है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...