पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले कांग्रेस की ओर से राज्य में बड़ा सांगठनिक परिवर्तन किया गया है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की जगह पार्टी के वरिष्ठ नेता को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह की जगह विधायक राजेश कुमार को बिहार कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि विधायक राजेश कुमार तत्काल प्रभाव से बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे।अगले कुछ महीने बाद होने वाले चुनाव के पहले संगठन में बदलाव को राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
