9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यAAP के मंत्री की कथित गंदी वीडियो पर पंजाब में बढ़ा विवाद,...

AAP के मंत्री की कथित गंदी वीडियो पर पंजाब में बढ़ा विवाद, BJP-कांग्रेस ने साधा निशाना

Published on

नई दिल्ली

पंजाब सरकार के मंत्री बलकार सिंह का एक अश्लील वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर नौकरी मांगने वाली एक युवती से वीडियो कॉल पर कपड़े उतरवाने तक आरोप लगे हैं। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब लोकसभा चुनाव 2024 के तहत सातवें फेज में 1 जून को पंजाब में वोटिंग होनी है। इस वीडियो के चलते पंजाब में सियासी पारा काफी चढ़ गया है।

बलकार सिंह के अश्लील वीडियो को लेकर विपक्षी दल लगातार सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी और उसके नेता पर हमलावर हैं। इस मुद्दे पर पंजाब के पूर्व सीएम और चरणजीत सिंह चन्नी ने बलकार सिंह पर हमलावर होते हुए कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वह पूरे पंजाब को बदनाम करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह हमारी सभ्यता नहीं है, आप ने जानबूझकर ऐसे लोगों को सत्ता में बैठाया है।

वहीं आप सरकार के मंत्री का वीडियो वायरल होने के मुद्दे पर बीजेपी उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो ने कहा हि कि यह पार्टी की विशेषता के बारे में बहुत कुछ बताता है। यह एक ऐसी चीज है जिसके बारे में बात करना भी घृणित लगता है और जब एक मंत्री इस तरह की हरकतें करता है, तो इससे लोगों में क्या संदेश जाएगा।

बलकार सिंह के वायरल हो रहे अश्लील वीडियो पर बात करें तो बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय लड़की उनके पास नौकरी मांगने गई थी, जिसके चलते बलकार सिंह ने उस लड़की की मजबूरी का फायदा उठाया, इसके चलते ही बीजेपी भगवंत मान सरकार से आरोपी मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने और लड़की को न्याय दिलाने की मांग कर रही है।

प्रतिक्रिया देने से बच रहे मंत्री
एक तरफ जहां कथित अश्लील वीडियो को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उनकी आलोचना कर रहे हैं, तो दूसरी ओर पंजाब सरकार के मंत्री बलकार सिंह ने अभी तक इस मुद्दे पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उनसे जब इस मामले में सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि वह इस मामले में कुछ नहीं जानते हैं, और इसलिए वह इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलना चाहते हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...