5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबारिश में बहती फसल और बेबस किसान, अन्नदाता की हालत देखकर हिल...

बारिश में बहती फसल और बेबस किसान, अन्नदाता की हालत देखकर हिल जाएंगे, सोशल मीडिया पर लगी सवाल की झड़ी-वीडियो

Published on

नागपुर/वाशिम:

महाराष्ट्र में के वाशिम से एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक किसान अपनी भीगती और बसती फसल को बचाने के लिए जद्दोजहद कर रहा है लेकिन पानी के बहाव में वह अपनी फसल को नहीं बचा पता है। अन्नदाता की तकलीफ को बयां करने वाले इस वीडियो के सामने आने के सोशल मीडिया पर सवालों की झड़ी लग गई है। यूजर्स पूछ रहे हैं कि नेताओं के लिए कुछ देर रेड कारपेट बिछा देने वाले अधिकारियों ने मंडी में फसल को बारिश से सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त उपाय क्यों नहीं किए?

मंडी समिति का है वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो महाराष्ट्र के वाशिम जिले मानोरा बाजार समिति का है। जहां तेज बारिश से अनाज पूरी तरह भीग गया। सुरक्षा के इंतजाम न होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ। एक किसान अपनी मूंगफली की फसल को बचाने को लिए पानी की धार के सामने मेहनत कर रहा है लेकिन पानी का बहाव तेज है। वीडियो में उक्त किसान के अलावा कुछ लोग और खड़े हुए हैं। महाराष्ट्र के वाशिम समेत तमाम जिलों में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब है। वीडियो में काफी और फसल के भीगे होने की विजुअल कैद हुए हैं।

तैयारियाें पर उठे सवाल
सोशल मीडिया पर अन्नदाता की बेबसी को बयां करने वाले इस वीडियो में किसाने बह रही मूंगफली को बटोरने की हर संभव काशिश करता है लेकिन बारिश उसे बहा ले जाती। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग मंडी समिति की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने लिखा है कि अचानक तेज बारिश हो गई और फसल की सुरक्षा के लिए इंतजाम नहीं होने के कारण अनाज पूरी तरह भीग गया। इस वीडियो ने महाराष्ट्र के वाशिम जिला प्रशासन को कठघरे में खड़े दिया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...