20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यदरभंगा: मुंह से शराब की बदबू, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार, ऐसे पकड़ा...

दरभंगा: मुंह से शराब की बदबू, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार, ऐसे पकड़ा गया फर्जी IPS और उसके साथी

Published on

दरभंगा ,

26 जनवरी की पूर्व संध्या पर दरभंगा के दलान रिसॉर्ट में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले एक शख्स और उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपियों ने खुद को समस्तीपुर का ADM बताते हुए कार्यक्रम में वीआईपी ट्रीटमेंट की मांग की थी.

होटल के मालिक मृदुल शुक्ला ने बताया कि उन्हें एक फोन आया. फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम डॉक्टर अभिनव कुमार बताया और खुद को समस्तीपुर का ADM और आईपीएस अधिकारी बताया. रात को जब आरोपी अपने सात साथियों के साथ होटल पहुंचे, तो कर्मचारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

फर्जी IPS और उसके साथी गिरफ्तार
कार्यक्रम के दौरान उनकी हरकतें संदिग्ध लगीं. वो कभी कलाकारों की तस्वीरें खींचते तो कभी अभद्र व्यवहार करते. उनके मुंह से शराब की गंध आने और गाली-गलौज करने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ. जब परिचय पत्र मांगा तो वो धमकी देने लगे. इस बीच एक आरोपी के पास पिस्टल भी दिखाई दी.

होटल प्रबंधन ने तुरंत सोनकी थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए. गिरफ्तार लोगों में फर्जी आईपीएस डॉक्टर अभिनव कुमार के अलावा दीपक कुमार, मोनू कुमार और राजमुखी कुमार शामिल हैं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इस मामले पर सदर के SDPO अमित कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. पुलिस अब गिरफ्तार लोगों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है.

Latest articles

कोलार में रिसेप्शनिस्ट से गैंगरेप, पूर्व कर्मचारी ने बेटे और उसके दोस्त से कराई वारदात

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया...

थाना गोविंदपुरा की अनूठी पहल: कॉलोनियों में जनसंवाद कर नागरिकों को सुरक्षा के प्रति किया सजग

भोपाल। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिस-पब्लिक के बीच...

नशा मुक्त अवधपुरी के लिए आज धरना स्थल पर जुटेंगे रहवासी, ‘जंगी प्रदर्शन’ की तैयारी

भोपाल। अवधपुरी क्षेत्र को पूर्णतः नशा मुक्त, सुरक्षित और स्वच्छ बनाने के संकल्प के...

बीएचईएल ने लगाया चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को बांटी पोषण सामग्री

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी...

More like this

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...