13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यकानपुर देहात में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, महिला...

कानपुर देहात में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, महिला कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर

Published on

कानपुर देहात:

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में इंस्पेक्टर क्राइम, एक महिला कॉन्स्टेबल समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें महिला कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना बुधवार देर शाम की है।

जानलेवा हमले के मामले में वांछित निशांत को गिरफ्तार करने मंगलपुर थाने की पुलिस टीम ने उसके खानपुर रोड स्थित घर पर दबिश दी। निशांत ने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिसमें इंस्पेक्टर क्राइम रजनीश, महिला कॉन्स्टेबल सरिता यादव और कांस्टेबल कुलदीप घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक इलाज के लिए भर्ती कराया गया। महिला कॉन्स्टेबल सरिता को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम हमला किया गया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।

ये था मामला
कस्बा झींझक में वार्ड नंबर तीन श्रीनगर निवासी अभिषेक सिंह सेंगर 29 सितंबर की शाम रामलीला के लिए सामान ले जा रहे थे, तभी राजकुमार यादव ने अभिषेक सेंगर पर अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में अभिषेक बाल-बाल बच गए थे। अभिषेक ने फायरिंग करने वाले बाइक सवारों में एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। अभिषेक की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार यादव श्याम यादव, रिषभ तिवारी और निशांत पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया था। इसमें दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। रिषभ और निशांत फरार हैं। दोनों पड़ोसी हैं। पुलिस पहले रिषभ के घर गई वहां ताला लगा मिला था।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...