5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्ययूपी के शामली में पानी की टंकी में किया शौच, वीडियो वायरल...

यूपी के शामली में पानी की टंकी में किया शौच, वीडियो वायरल होते ही गांव में बवाल

Published on

शामली ,

यूपी के शामली जिले के थाना झिंझाना क्षेत्र में एक घिनौनी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. गांव वेदखेड़ी में एक युवक द्वारा निर्माणाधीन पानी की टंकी में शौच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर हंगामा काटा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक निर्माणाधीन पानी की टंकी में शौच कर रहा है. जैसे ही यह वीडियो सार्वजनिक हुआ, लोगों में गुस्सा बढ़ गया. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को दी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना जानबूझकर की गई है, जिससे पूरे क्षेत्र में रोष फैल गया है.इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने इसे पेयजल को अपवित्र करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास बताया है. संगठनों ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की मांग की है.

थाना झिंझाना के एसएचओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है. उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की कोई घटना सामने आई है. पिछले महीने ही शामली में जूस और रोटी में थूकने का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे इलाके में तनाव फैल गया था. उस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन अब, पानी की टंकी में शौच करने की घटना से लोग और भी ज्यादा आक्रोशित हैं.

गांव के लोगों का कहना है कि इस घटना ने पूरे क्षेत्र की स्वच्छता और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही, उन्होंने गांव में पेयजल की टंकी की और भी अधिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही है.

गांव के प्रधान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पानी की टंकी की सफाई करवाई. हालांकि, स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताई और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की है.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...