13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यदेहरादून: अब नहीं कटेंगे खलंगा युद्ध स्मारक के जंगलों के पेड़, विरोध...

देहरादून: अब नहीं कटेंगे खलंगा युद्ध स्मारक के जंगलों के पेड़, विरोध के बाद CM धामी का फैसला

Published on

नई दिल्ली,

पर्यावरण प्रेमियों के भारी विरोध के चलते, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के बाद खलंगा रिजर्व फॉरेस्ट के पेड़ नहीं काटने का निर्णय लिया गया है. पेयजल निगम ने इस क्षेत्र को छोड़ दिया है और अब मालदेवता के निकट कनार काटा गांव में भूमि चिह्नित की गई है.

सौंग बांध की पेयजल परियोजना के लिए खलंगा रिजर्व फॉरेस्ट में पेड़ों पर निशान लगाए गए थे, जिसके बाद पर्यावरण प्रेमी विरोध में उतर आए थे. यहां करीब 2000 पेड़ काटे जाने थे. पिछले महीने आजतक ने ग्राउंड रिपोर्ट के जरिए पूरे मामले को कवर किया था, पड़ताल और आम लोगों से भी बातचीत की थी.

भारी विरोध के बाद, पेयजल निगम ने इस जमीन पर अपना दावा छोड़ दिया है. मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, पेयजल निगम ने अब देहरादून में कनार काटा गांव के स्थान को चिह्नित किया है. बताया गया है कि क्षेत्र में वन भूमि का हस्तांतरण जल्द किया जाएगा.

क्यों काटे जाने थे पेड़?
करीब 3000 करोड़ रुपये की सौंग बांध परियोजना में 524 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना शामिल है. इसके लिए सौंग बांध के नजदीक ऊंचाई वाले स्थान पर एक रिजर्व वेयर बनाया जाएगा. पेयजल निगम को सात हेक्टेयर जमीन की जरूरत है, जिसमें 4.2 हेक्टेयर भूमि पर 150 एमएलडी का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा. कनार गांव से राजधानी के 60 वार्डों में पेयजल की आपूर्ति की जाएगी.

पेयजल निगम के इंजीनियर ने क्या कहा?
पेयजल निगम के अधिशासी इंजीनियर दीपक नौटियाल ने बताया कि जल्द ही वन विभाग के साथ मिलकर इस स्थान का सर्वे किया जाएगा. अब इसी हिसाब से डीपीआर बनेगी, जिससे पेयजल परियोजना तैयार की जाएगी. वहीं उत्तराखण्ड के प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन ने कहा कि जल्द ही संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा, जिसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...