11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यज्ञानवापी परिसर में 'शिवलिंग' की पूजा करने की मांग, आज आ सकता...

ज्ञानवापी परिसर में ‘शिवलिंग’ की पूजा करने की मांग, आज आ सकता है कोर्ट का फैसला

Published on

वाराणसी:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के फास्ट ट्रैक कोर्ट में आज (गुरुवार) एक बेहद अहम सुनवाई पर फैसला होने वाला है। सिविल डिवीजन के फास्ट ट्रैक कोर्ट जज महेंद्र कुमार पांडे की अदालत में यह फैसला सुनाया जा सकता है। विश्व वैदिक सनातन संघ के संस्थापक सदस्य किरण सिंह बनाम अन्य के मामले में यह फैसला आएगा। किरण सिंह की ओर से ज्ञानवापी परिसर में स्थित दावे वाले शिवलिंग पर पूजन का अधिकार के साथ ही ज्ञानवापी परिसर में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी याचिका दी गई थी। इस मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है और आज महेंद्र कुमार पांडे अपना फैसला सुना सकते हैं। किरण सिंह की तरफ से मुकदमा संख्या 712/2022 फास्ट ट्रैक कोर्ट में ये वाद दाखिल किया गया था।

गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक और पूजन का मांगा गया है अधिकार
श्रृंगार गौरी दर्शन मामले में कोर्ट के आदेश पर पूरे ज्ञानवापी परिसर का सर्वे हुआ था। इस सर्वे में ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में कथित शिवलिंग मिला था। इसी दावे वाले शिवलिंग पर पूजन के अधिकार और गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने संबंधी याचिका किरण सिंह की ओर से फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज महेंद्र कुमार पांडे की बेंच में दी गई थी। आज इस मामले में फैसला दोपहर बाद आ सकता है

मुस्लिम पक्ष रख चुका है अपना तर्क
किरण सिंह की ओर से इस याचिका के विरोध में ज्ञानवापी मस्जिद का देखभाल करने वाली अंजुमन इंतेजामिया कमेटी की ओर से तमाम तर्क दिए जा चुके हैं। 1991 के विशेष उपासना स्थल कानून का हवाला देते हुए मुस्लिम पक्ष ने इस याचिका को खारिज करने की मांग की है। साथ ही बताया है कि जिस जगह पर उस शिवलिंग का दावा किया जा रहा है, वह जगह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से सील है। अब सबकी निगाहें फास्ट ट्रैक कोर्ट के जज महेंद्र कुमार पांडे पर लगी है कि वह आखिर क्या फैसला सुनाते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...