9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यबिहार चुनाव से पहले धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री! औरंगाबाद- पटना में अलख...

बिहार चुनाव से पहले धीरेंद्र शास्त्री की एंट्री! औरंगाबाद- पटना में अलख जगाएंगे श्री श्री रविशंकर, माहौल हुआ बाबामय

Published on

पटना

बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा का चुनाव होना है। सभी दलों और गठबंधनों के नेता सक्रिय हो गए हैं। प्रदेश स्तर के नेता तो लोकसभा चुनाव के समय से ही एक्शन मोड में दिखते हैं। केंद्रीय नेताओं के दौरे भी अब शुरू हो गए हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार का दौरा किया था। भाजपा के प्रदेश प्रभारी मनोहर लाल खट्टर का भी बिहार आगमन हो चुका है। विपक्ष की बात करें तो हाल के दिनों में पखवाड़े भर के अंतराल पर राहुल गांधी ने बिहार के दो दौरे किए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद प्रियंका गांधी के शीघ्र बिहार दौरे पर आने की चर्चा है। कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी डेरा जमा चुके हैं।

आने लगे आध्यात्मिक गुरु
चुनाव को लेकर न सिर्फ राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो गए हैं, बल्कि आध्यात्मिक गुरुओं ने बिहार आना आरंभ कर दिया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गोपालगंज में पधार चुके हैं। वे 6 मार्च से 10 मार्च तक वहां हनुमंत कथा सुनाएंगे। गोपालगंज आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का गृह जिला है। जिस दिन बागेश्वर पीठाधीश्वर की हनुमंत कथा समाप्त होगी, उसके अगले ही दिन आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की बिहार यात्रा शुरू होगी। रविशंकर सात मार्च से 10 मार्च तक बिहार में रहेंगे। इस दौरान औरंगाबाद और पटना में उनका कार्यक्रम है।

मोहन भागवत बिहार में
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत पांच दिनों के बिहार दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान वे कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और स्वयंसेवकों के साथ संवाद करेंगे। गुरुवार को सुपौल में उन्होंने एक स्कूल का उद्घाटन किया। बुधवार को पटना पहुंचते ही वे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गए थे। वहां से सुपौल गए। वे नौ मार्च तक मुजफ्फरपुर में ही कैंप करने वाले हैं। इस दौरान वे संघ के स्वयंसेवकों और भाजपा के नेताओं से मुलाकात-संवाद करेंगे। भागवत की यात्रा से बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।

एनडीए की चुनावी तैयारी
एनडीए इस बार भी बिहार में अपना परचम लहराना चाहता है। यही वजह है कि भाजपा एनडीए के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए बेचैन है। वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पिछले तीन-चार महीनों में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें झारखंड और जम्मू कश्मीर को छोड़ कर भाजपा ने झंडा गाड़ दिया। हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली की जीत से भाजपा का उत्साह बढ़ा हुआ है। उपचुनावों में भी भाजपा ने झंडे गाड़े हैं। जम्मू कश्मीर में भाजपा भले सरकार नहीं बना पाई, लेकिन उसका परफॉर्मेंस पहले से बेहतर रहा है।

तेजस्वी का उभार
बिहार में तेजस्वी यादव के उभार ने एनडीए के सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। इसलिए भाजपा की कोशिश है कि उसकी ओर से कोई कसर न रहने पाए। धीरेंद्र शास्त्री और रविशंकर जैसे आध्यात्मिक गुरुओं के आगमन को भाजपा की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है। मोहन भागवत के आगमन को भी चुनाव से जोड़ा जा रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की यह तैयारी चुनाव परिणामों पर कितना असर डालती है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...