12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्यपुणे पोर्श कांड में अजित पवार ने किया था पुलिस कमिश्नर को...

पुणे पोर्श कांड में अजित पवार ने किया था पुलिस कमिश्नर को फोन? सवाल उठने पर दी सफाई

Published on

मुंबई:

पुणे पोर्श कांड में एक के बाद एक सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। अब इसमें उप मुख्यमंत्री अजित पवार का नाम सामने आया है। इस मामले में विपक्ष ने अजित पवार पर पुलिस पर दबाव डालने का आरोप लगाया था। हालांकि पवार ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर से फोन पर जरूर बात की थी, लेकिन उन्होंने सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए फोन किया था कि पुलिस किसी दबाव में न आए, क्योंकि इसमें एक अमीर व्यक्ति का बेटा शामिल था। इधर, एनसीपी विधायक सुनील टिंगरे का नाम भी इस मामले में सामने आया है। दो डॉक्टर्स की गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। इन दोनों ने मिलकर नाबालिग का ब्लड सैंपल रिपोर्ट बदलने के लिए आरोपी के पिता से तीन लाख रुपये लिए थे।

क्या बोले अजित पवार?
कहा जा रहा है कि 19 मई की रात को हुए इस हादसे के बाद अजित पवार ने पुणे के पुलिस कमिश्नर को कॉल किया था और कारोबारी विशाल अग्रवाल के बेटे पर ‘नरमी’ बरतने को कहा था। इस पर अजित पवार का कहना है कि उन्होंने सिर्फ यह सुनिश्चित करने के लिए फोन किया था कि पुलिस दबाव में न आए, क्योंकि इसमें एक अमीर व्यक्ति का बेटा शामिल था।

अजित के विधायक भी घिरे
इस मामले में एनसीपी विधायक सुनील टिंगरे का 2023 का एक पत्र सामने आया है, जिसमें उन्होंने डॉक्टर को चिकित्सा अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार देने की सिफारिश की है। सुनील टिंगरे की सफाई दी कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते दुर्घटना के बाद पुलिस स्टेशन गया था और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मैंने पुलिस पर कोई दबाव नहीं डाला था।

विपक्ष ने की न्यायिक जांच की मांग
विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता विजय वडेट्टीवार का कहना है कि अजित पवार खुद ही स्वीकार करते हैं कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से बात की थी। अब उन्होंने क्या बात की थी, यह जांच का विषय है। क्या उन्होंने अपराधियों को बचाने के लिए कॉल किया था या फिर उसे पूरे मामले को दबाने के लिए कॉल किया था? उनकी ही पार्टी के विधायक की भूमिका भी संदिग्ध है। हमारी मांग है कि पूरे मामले की न्यायिक जांच हो।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...