6.5 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यक्या महाराणा प्रताप हार गए थे हल्दीघाटी की जंग? राजस्थान की डिप्टी...

क्या महाराणा प्रताप हार गए थे हल्दीघाटी की जंग? राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बताई सच्चाई

Published on

जयपुर

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हल्दीघाटी युद्ध से जुड़े एक ऐतिहासिक शिलालेख को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पहले शिलालेख में यह उल्लेख था कि महाराणा प्रताप हल्दीघाटी का युद्ध हार गए थे और अकबर विजयी हुआ था। दीया कुमारी ने कहा कि उन्होंने इस ऐतिहासिक गलती को 2021 में ठीक करवाया और अब शिलालेख में दर्ज है कि महाराणा प्रताप विजेता थे।

ऐतिहासिक भूल को ठीक करने का संकल्प
दीया कुमारी ने बताया कि जब वे सांसद थीं, तब उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और दिल्ली तक प्रयास किए। तत्कालीन संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सहयोग से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन इस शिलालेख में संशोधन संभव हो सका। उन्होंने इसे अपने राजनीतिक जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक बताया।

अब सच्चाई बताने का समय आ गया है: दीया कुमारी
कार्यक्रम में बोलते हुए दीया कुमारी ने कहा, ‘लोग बहुत सी उल्टी-सीधी बातें करते हैं, लेकिन अब सच को सामने लाने का समय आ चुका है।’ उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास को सही रूप में प्रस्तुत करना अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

हल्दीघाटी का युद्ध: ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
हल्दीघाटी का युद्ध 1576 में महाराणा प्रताप और मुगल सम्राट अकबर की सेनाओं के बीच लड़ा गया था। इतिहासकार इस युद्ध को निर्णायक नहीं मानते, लेकिन इसके परिणामों को लेकर वर्षों से भ्रम की स्थिति बनी रही है। कुछ इतिहासकार के अनुसार, हल्दीघाटी की लड़ाई 21 जून, 1576 को हुई थी। अकबर की मुगल फौज का नेतृत्व राजा मान सिंह कर रहे थे। वहीं राणा प्रताप के साथ हकीम खान सूर लड़ रहे थे। शुरू में ऐसा लग रहा था कि महाराणा प्रताप की सेना मुगलों की सेना पर भारी पड़ रहे हैं, लेकिन अकबर के युद्ध में शामिल होने की अफवाह से राजपूतों का मनोबल टूट गया। इसके बाद महाराणा प्रताप की सेना पीछे हठ गई। वहीं कुछ इतिहासकार कहते हैं कि अकबर को हल्दीघाटी में स्पष्ट विजय नहीं मिली थी। अगर विजय मिली होती तो अकबर अपने सेनापति राजा मानसिंह, आसफ खां और काजी खां की अपने दरबार में एंट्री बंद नहीं करता।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...