28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यUP : आयुष्मान योजना के बिल के नाम पर डॉक्टर से 90...

UP : आयुष्मान योजना के बिल के नाम पर डॉक्टर से 90 लाख की ठगी, 3 गिरफ्तार

Published on

सहारनपुर,

सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र की सड़क दूधली के महीपुरा कॉलोनी के रहने वाले डॉ. प्रभात कुमार वर्मा के साथ 90 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. ये ठगी आयुष्मान योजना के तहत इलाज के बिल पास कराने के नाम पर हुई. ठगों ने लखनऊ से डॉक्टर को झांसे में लेकर उनके बैंक खाते से पैसे हड़प लिए. बताया जाता है कि ठगों ने बिल पास करने के लिए डॉक्टर को 10 प्रतिशत कमीशन देने का भी वादा किया था.

हालांकि, अलग-अलग किस्तों में 90 लाख रुपये ठगने के बाद ठगों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया. कई बार संपर्क करने के बाद भी जब नंबर बंद आया तो डॉक्टर को ठगी का आभास हुआ. इस पूरे मामले को लेकर डॉ.प्रभात कुमार वर्मा ने 11 नवंबर को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि ठगों ने गूगल से उनका डाटा लेकर उन्हें फोन किया. उनसे ठगों ने कहा कि वे आयुष्मान योजना के बिल जल्दी पास करा सकते हैं.

ऐसे में उन्होंने ठगों की बातों पर भरोसा कर लिया. ठगों ने सबसे पहले उनसे 20 लाख रुपया ट्रांसफर करवाया. इसके बाद ठगों ने कहा कि और पैसे अधिकारियों को देने हैं, जिसके चलते डॉक्टर ने कुल 90 लाख रुपए ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद ठगों ने अपने फोन बंद कर लिया.

इस मामले की जांच साइबर थाना पुलिस कर रही है. जांच में पता चला कि ठगी का मास्टरमाइंड लखनऊ में सक्रिय था. इसके बाद पुलिस ने एक टीम को लखनऊ भेजा, जहां पांच दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने तीन ठगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार ठगों में अंकित जायसवाल, अभय शर्मा, और विवेक शर्मा शामिल हैं.

गिरोह डॉक्टरों को बनाता था निशाना
पुलिस की जांच में ये बात सामने आई कि ठगों का ये गिरोह गूगल से डेटा लेकर डॉक्टरों और नर्सिंग होम मालिकों को निशाना बनाता था. वे आयुष्मान योजना के तहत इलाज के बिल पास कराने के बहाने मोटी रकम वसूलते थे. अंकित जायसवाल को इस गैंग का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. ठगी के इस मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है.

साइबर थाना पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, और बैंक खातों से जुड़े कई सबूत बरामद किए हैं. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया है. इस घटना ने डॉक्टरों और अन्य पेशेवरों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...