13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यदिल्ली-एनसीआर में फिर आया भूकंप, हफ्ते भर के अंदर दूसरी बार महसूस...

दिल्ली-एनसीआर में फिर आया भूकंप, हफ्ते भर के अंदर दूसरी बार महसूस हुए झटके

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्‍ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार धरती कांपी है। भूकंप का झटका करीब 54 सेकेंड तक महसूस क‍िया गया। र‍िक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 थी। करीब 8 बजे लोगों ने भूकंप के झटके महसूस क‍िए। ऐसा होते ही लोग घरों के बाहर निकल आए। लोगों ने बताया कि उन्‍होंने घर के बिस्‍तर और दीवार पर लगी घड़ी को हिलते-डुलते पाया। इसका केंद्र नेपाल में था।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में आज शाम करीब 7.57 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। इसकी गहराई 10 किमी थी। इसका असर दिल्‍ली-एनसीआर में लोगों ने महसूस किया। यहां करीब एक मिनट तक लोगों ने धरती को कांपते हुए पाया। लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके आने से पहले ही कुत्‍ते भौंकने लगे थे। जब भूकंप आया तो घर में लगी दीवार घड़ी हिलने-डुलने लगी। बेड भी हिलता महसूस हुआ। कई लोग घबराहट में घरों के बाहर निकल आए। पिछले एक हफ्ते में दिल्‍ली-एनसीआर में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...