28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र चुनाव में 'वोट जिहाद' नारे की जांच कर रहा है ECI,...

महाराष्ट्र चुनाव में ‘वोट जिहाद’ नारे की जांच कर रहा है ECI, अधिकारी ने दी जानकारी

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान कई राजनीतिक दलों के कई नारे सुर्खियों में रहे थे. जिनमें कुछ को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. ऐसा ही एक नारा ‘वोट जिहाद’ का भी था. अब इस नारे को लेकर महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. किरण कुलकर्णी ने एक इंटरव्यू में कहा कि यह नारा जांच के दायरे में है. उन्होंने कहा, ‘ईसीआई आगे की कार्रवाई करने से पहले कानूनी, भाषाई और सामाजिक क्षेत्रों में इसके निहितार्थों का विश्लेषण कर रहा है. हमें ‘वोट जिहाद’ जैसे शब्दों से बहुत सतर्क रहना चाहिए.’

उन्होंने कहा कि यह एक नया शब्द है जिसके गहन अध्ययन की जरूरत है. इसपर विचार करने के लिए कानूनी, भाषाई, सामाजिक और धार्मिक पहलू हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी और कई ईसीआई अधिकारी इसका विश्लेषण कर रहे हैं और इन सभी पहलुओं की व्यापक समीक्षा करने के बाद हम उचित निर्णय लेंगे. उन्होंने कहा कि नई शब्दावली के लिए कोई निश्चित कानूनी ढांचा नहीं है, इसलिए हमें ऐसे मामलों को उनके परिणामों को ध्यान में रखते हुए सावधानी से संभालना चाहिए.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों में महायुति को 230 सीटों पर जीत मिली है, जबकि महाविकास अघाड़ी 48 सीटों पर सिमट गया है. महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव हुए थे. इस बार मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच था. महायुति में बीजेपी, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और एनसीपी (अजित पवार) शामिल है जबकि महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) और एनसीपी (शरद पवार) शामिल हैं.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...