28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यगोवा के कैश फॉर जॉब्स घोटाले में ED का एक्शन, जांच एजेंसी...

गोवा के कैश फॉर जॉब्स घोटाले में ED का एक्शन, जांच एजेंसी ने दर्ज की ECIR

Published on

मुंबई,

गोवा के कैश फॉर जॉब्स घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज कर ली है. इस मामले में 21 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. ये वो लोग हैं, जो नौकरी की चाह रखने वालों और उनके परिवार के सदस्यों को झांसा देते थे. जानकारी के मुताबिक ये लोग राज्य सरकार के विभागों में नौकरी का लालच दिया करते थे.

बता दें कि कैश फॉर जॉब्स घोटाले को लेकर उत्तरी गोवा में 20 एफआईआर और दक्षिण गोवा में 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं. इन आरोपियों पर नौकरी दिलाने का वादा करके पैसे लेने और इसके बाद भी नौकरी न दिलवाने का आरोप है. गोवा पुलिस ने इन मामलों में 21 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दर्ज एफआईआर में कई लोग वांटेड हैं.

आम आदमी पार्टी ने लगाए थे आरोप
बता दें कि हाल ही में इस मामले को लेकर देशव्यापी हंगामा खड़ा हो गया था. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भर्ती रैकेट को लीड कर रहे हैं. AAP ने यह भी दावा किया था कि घोटाला मुख्यमंत्री के घर तक फैला हुआ है और इसमें उनकी पत्नी और अन्य बीजेपी नेताओं का भी हाथ है.

संजय सिंह ने कही थी ये बात
AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने 5 दिसंबर को कहा था कि वह संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे और मामले में जांच की भी मांग करेंगे. उन्होंने आरोप लगाया था कि गोवा, बीजेपी शासन से पीड़ित है. नौकरी हासिल करने के लिए बेताब युवा रोजगार अवसरों के लिए रिश्वत देने के लिए मजबूर हैं.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...