4.6 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यजम्मू कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3...

जम्मू कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 टेररिस्ट छुपे होने की आशंका

Published on

नई दिल्ली,

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हिरानगर क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध गतिविधियों के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक जोरदार मुठभेड़ शुरू हो गई है. इस घटना की शुरुआत तब हुई जब गांव सयाल में कुछ संदिग्ध लोगों को देखा गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई.

सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक संयुक्त तलाशी अभियान की लॉन्च किया है. सेना, विशेष अभियान समूह (एसओजी), और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) मिलकर रणनीतिक ऑपरेशन को अंजाम दे रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे से जल्द से जल्द निपटा जा सके.

घने जंगल वाले इलाकों में जॉइंट टीम चला रही सर्च अभियान
सूत्रों के मुताबिक, एक विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च आपरेशन लॉन्च किया गया है. बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के विशेष अभियान समूह की टीमों ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया.

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के एक भारी हथियारों से लैस समूह को रोकने की कोशिश कर रही है और भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई. घने जंगलों वाला इलाका होने की वजह से बताया जा रहा है कि ऑपरेशन में समय लग सकता है.

2-3 आतंकियों के छिपे होने की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, इलाके में 2 से 3 संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है. सुरक्षा बल सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई भी सुरक्षा चूक न होने पाए और जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके.

मुठभेड़ वाले इलाके को सेना ने चारों तरफ से घेरा!
इलाके के लोगों को भी सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है और उन्हें सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करने की अपील की गई है. सुरक्षा बल किसी भी संभावित खतरे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयारी में हैं और मुठभेड़ वाले इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...