10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य'भगवान आ जाएं तब भी कुछ नहीं बदलेगा', बेंगलुरु ट्रैफिक समस्या पर...

‘भगवान आ जाएं तब भी कुछ नहीं बदलेगा’, बेंगलुरु ट्रैफिक समस्या पर बोले डिप्टी CM डीके शिवकुमार

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने तेजी से हो रहे शहरीकरण की वजह से बेंगलुरू में उत्पन्न चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कहा कि दैवीय हस्तक्षेप से भी तत्काल परिवर्तन नहीं आएगा. उन्होंने कहा, “अगर भगवान भी स्वर्ग से उतरकर बेंगलुरु की सड़कों पर चले आएं, तो भी एक, दो या तीन साल में कुछ नहीं बदलेगा. स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण है.”डीप्टी CM ने आगे कहा कि हमें सही तरीके से योजना बनाने और परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की जरूरत है. हम आने वाले वक्त के लिए एक बेहतर कॉरिडोर विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं.

कांग्रेस सरकार पर विपक्ष का हमला
विपक्ष के नेता आर अशोक ने डीके शिवकुमार के बयान की तीखी आलोचना की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में सूबे की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “कर्नाटक सरकार में विकास कार्यों के लिए पैसे नहीं होने की बात स्वीकार करने के बाद, बेंगलुरु विकास मंत्री डीके शिवकुमार अब कहते हैं कि अगर भगवान भी आ जाएं तो भी अगले 2-3 साल तक बेंगलुरु नहीं बदल सकता.”

अशोक ने आगे कहा कि लोगों को डीके शिवकुमार या उनकी सरकार से कोई उम्मीद नहीं है. उन्होंने कांग्रेस सरकार को कर्नाटक और बेंगलुरु के लिए अभिशाप बताया और दावा किया कि लोग ‘निराशाजनक’ कांग्रेस सरकार को हटाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

हाल ही में, 4 फरवरी को India Today Environment Conclave 2025 में बोलते हुए, शिवकुमार ने टिकाऊ शहरी विकास और पर्यावरण संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि अपनी समस्याओं के बावजूद, बेंगलुरु जलवायु और संस्कृति के मामले में कई शहरों से बेहतर है.

पिछले दो दशकों में शहर के बदलाव पर विचार करते हुए, डीके शिवकुमार ने बताया कि बेंगलुरु की आबादी 70 लाख से दोगुनी होकर 1.4 करोड़ हो गई है, जिससे बुनियादी ढांचे पर दबाव काफी बढ़ गया है. एक प्रमुख आईटी और ट्रेनिंग सेटर के रूप में, शहर वैश्विक ध्यान आकर्षित करना जारी रखता है, लेकिन इसके विस्तार ने यातायात की भीड़, पानी की कमी और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे मुद्दों को लगातार जन्म दिया है.

राष्ट्रीय राजधानी के साथ बेंगलुरु की ट्रैफिक समस्याओं की तुलना करते हुए उन्होंने कहा था, “जब मैं हाल ही में दिल्ली में था, तो मैंने देखा कि वहां ट्रैफिक की स्थिति बेंगलुरु से बेहतर नहीं है.” शिवकुमार, इससे पहले कर्नाटक के शहरी विकास मंत्री रह चुके हैं. उन्होंने बेंगलुरु की बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक योजना और प्रभावी क्रियान्वयन के महत्व पर जोर दिया.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...