0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यफतेहपुर: बाइक से जा रहा था ग्राम प्रधान का बेटा, पड़ोसी ने...

फतेहपुर: बाइक से जा रहा था ग्राम प्रधान का बेटा, पड़ोसी ने पीछे से सिर में मार दी गोली, मौके पर मौत

Published on

फतेहपुर ,

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ग्राम प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने कस्बे के मुख्य मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया और फरार कातिल को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करने लगे. हालात देख पुलिसवालों के हाथ-पांव फूल गए.

मामला बढ़ता देख मौके पर जिले की तीन थानों की फोर्स बुलाई गई और हत्यारे के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए किसी तरह जाम को खुलवाया गया. पुलिस ने शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही आरोपी के तलाश में जुट गई.

बता दें कि जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के भीमपुर गांव में सोमवार की देर शाम प्रधान पुत्र मिथुन उर्फ़ मतेश सोनकर की गोली मार हत्या कर दी गई थी. प्रधान पुत्र की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, मतेश सोनकर अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे आरोपी ने उसे पीछे से गोली मार दी. गोली सीधे मतेश के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों ने जिसपर हत्या का आरोप लगाया है वह मृतक का पड़ोसी है, उसका नाम रामू पासवान है. फिलहाल, वह फरार है. उसकी तलाश में टीमें लगी हैं. गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है. प्रेम प्रसंग में हत्याकांड को अंजाम दिए जाने की चर्चा है. हालांकि, पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...