4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमुंबई-हैदराबाद हाईवे पर कंटेनर में लगी आग, 8 नई कारें राख, कैसे...

मुंबई-हैदराबाद हाईवे पर कंटेनर में लगी आग, 8 नई कारें राख, कैसे हुई अनहोनी? पता लगा रही पुलिस

Published on

हैदराबाद/संगारेड्डी

कारों को ले जा रहे एक कंटेनर में आग लग गई। इसके चलते 8 कारें जलकर खाक हो गईं। हादसा रविवार को संगारेड्डी जिले के जहीराबाद के पास रंजोल में हुआ। इस हादसे के कारण मुंबई-हैदराबाद नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया है। जिन कारों में आग लगी उनमें 4 नेक्सॉन गाड़ियां शामिल थीं। माना जा रहा है कि सभी कीमती कारें थीं। हादसा उस वक्त हुआ जब टाटा कंपनी की कारें मुंबई से हैदराबाद शोरूम ले जाई जा रही थीं। उधर, अग्निशमन और पुलिस विभाग के अधिकारी अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या कंटेनर ट्रक के केबिन के अंदर खाना पकाने की वजह से आग लगी? जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ।

कैसे लगी आग?
रिपोर्ट के मुताबिक, कंटेनर के इंजन से धुआं निकला और अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते-देखते आग इंजन से लेकर पिछले हिस्से तक फैल गई। नई कारों में आग लग गई और सभी जल गईं। इंजन में आग लगने पर कंटेनर रुक गया और चालक नीचे कूद गया। इसके बाद उन्होंने आपातकालीन फोन नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

मशक्कत के बाद आग पर काबू
सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के फायर इंजीनियर और कर्मचारियों के साथ जहीराबाद फायरफाइटर्स ने बचाव अभियान में भाग लिया। काफी प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सड़क अस्थायी रूप से बंद कर दी गई और बचाव अभियान जारी रहा। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बाद में पुलिस ने यातायात सुचारु कराया।

आग लगने का कारण क्या है?
पुलिस ने कहा कि वे आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। ड्राइवर ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट या इंजन में ओवरहीटिंग के कारण लगी होगी। अधिकारी सटीक कारण निर्धारित करने और क्षति की पूरी सीमा का आकलन करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सौभाग्य से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना के वीडियो को लोगों ने अपने सेल फोन पर कैद कर लिया। घटना की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...