13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यमेरठ के नगर निगम डिपो में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह...

मेरठ के नगर निगम डिपो में ताबड़तोड़ फायरिंग, भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह ने बस ड्राइवर को मारी गोली

Published on

मेरठ:

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सूरजकुंड स्थित नगर निगम डिपो के बाहर गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग में लावड़ निवासी कूड़े की गाड़ी चालक अविनाश के पैर में गोली लग गई। घटना में भाजपा के वार्ड 18 सरायकाजी से पार्षद रविंद्र सिंह और उसके दो से तीन साथियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है।

डिपो पर दिनदहाड़े फायरिंग से मचा हड़कंप
बृहस्पतिवार को दोपहर नगर निगम डिपो के पास अचानक फायरिंग की आवाजें सुनकर लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भाजपा पार्षद रविंद्र सिंह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और करीब सात से आठ राउंड फायरिंग कर दी। गोली कूड़े की गाड़ी चालक अविनाश के पैर में जा लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे।

गोली लगने से घायल हुए ड्राइवर अविनाश को तत्काल उपचार के लिए जसवंत राय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फायरिंग के बाद आरोपी पार्षद को सफाई कर्मचारियों ने पकड़ कर जमकर पीटा,सूचना पर पहुंची पुलिस ने पार्षद को भीड़ से छुड़वाकर उसे गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।

पार्षद और डिपो प्रभारी के बीच विवाद बना हिंसा की वजह
घटना के पीछे की वजह गुरुवार सुबह हुई कहासुनी बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पार्षद रविंद्र सिंह और डिपो प्रभारी राजेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। पार्षद ने कथित तौर पर राजेश को धमकी दी थी कि वह उसे सबक सिखाएगा। कुछ देर बाद रविंद्र अपने साथियों के साथ डिपो पर पहुंचा, लेकिन तब तक डिपो प्रभारी ने भी नगर निगम के अन्य ड्राइवरों को बुला लिया था।

फायरिंग के बाद ड्राइवरों ने लगाया जाम
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ड्राइवर एकत्र हो गए और उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम को खुलवाने में लगे। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

एसपी सिटी बोले-आरोपी पार्षद गिरफ्तार
एसपी सिटीआयुष बिक्रम सिंह ने बताया कि सुबह सफाई के गाड़ी भेजने को लेकर पार्षद की डिपो इंचार्ज राजेश बाबू से फोन पर कहा सुनी हो गई थी। उसके बाद 12 बजे पार्षद रवींद्र डिपो पर आया और राजेश से कहासुनी करने लगा इसी दौरान बात ज्यादा बढ़ गई और मारपीट शुरू हो गई। तभी पार्षद ने अपनी पिस्टल से कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के चालक को गोली मार दी। गोली चलते ही सफाई कर्मचारियों में पार्षद की पिटाई कर दी उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही डिपो पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...