27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यचलती कार में पहले ब्लास्ट फिर लगी आग... गुजरात में व्यापारी की...

चलती कार में पहले ब्लास्ट फिर लगी आग… गुजरात में व्यापारी की मौत, समय पर रेस्क्यू नहीं कर पाए दमकल कर्मी

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में डराने वाली घटना सामने आई है। इसमें सड़क पर चलती कार में पहले ब्लास्ट हुआ और फिर आग लग गई। इस घटना में कार चला रहे व्यापारी की मौत हो गई। दमकल ने सूचना पर पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से खाक हो चुकी थी। सर्दी के मौसम में आगजनी की इस घटना ने डरा दिया है। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि दमकल मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन इसमें सवार व्यापारी का रेस्क्यू नहीं कर पाई।

सूरत के व्यापारी की मौत
हादसे में जान गंवाने वाले व्यापारी की पहचान दीपक पटेल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार दीपक पटेल डीलर काे पेशे में थे। दीपक पटेल वाहन खरीदने और बेचने का काम करते थे। घटना के बाद परिवार में मातम है। ऐसा कहा जा रहा है कि कार में आग की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां धमाके के कारण दीपक को बचा नहीं सकीं। पीड़ित व्यक्ति सूरत का व्यापारी है। वह सूरत के अभवा गांव में रहता है।

कार से निकली डेडबॉडी
यह घटना उधना-मगदल्ला रोड पर हुई। आग बुझाने में दमकल की गाड़ियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। घटना में कार पूरी तरह जल गई। आग किस वजह से लगी, इसका पता अभी नहीं चल पाया है और जांच जारी है। कार के मॉडल अभी भी पता नहीं चल पाया है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की कार में लगी आग की तीव्रता काफी ज्यादा थी। इसके कारण कोई नजदीक नहीं जा पाया। लोगों ने कहा कि ड्राइवर निकल गया गया है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब दमकल ने आग बुझायी तो उसमें डेडबॉडी निकली।

Latest articles

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दादाजी धाम में निःशुल्क योग शिविर, हृदय स्वास्थ्य पर होगा विशेष मार्गदर्शन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

More like this

हरिद्वार भूमि घोटाले में धामी सरकार की बड़ी कार्रवाई, तीन वरिष्ठ अधिकारियों पर गिरी गाज

हरिद्वार। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और सख्त प्रशासनिक...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...