3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपहले कर्नाटक और अब केरल के नेता ने किया 'काला जादू' का...

पहले कर्नाटक और अब केरल के नेता ने किया ‘काला जादू’ का दावा… कांग्रेस में चल क्या रहा है?

Published on

तिरुवनंतपुरम:

कर्नाटक के बाद अब काला जादू का विवाद केरल पहुंच गया है। केरल कांग्रेस नेता के घर से कथित तौर पर ‘काले जादू’ से जुड़ी वस्तुओं को खोदते हुए एक व्यक्ति को वीडियो में दिखाया गया है। इस वीडियो ने दक्षिणी राज्य में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। वीडियो में व्यक्ति को तांबे की प्लेटें और कुछ रंगीन पाउडर खोदते हुए दिखाया गया है। जो कथित तौर पर केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरन को नुकसान पहुंचाने के लिए दबाए गए थे। वीडियो में कथित तौर पर सुधाकरन और कासरगोड के सांसद राजमोहन उन्नीथन के बीच बातचीत भी रिकॉर्ड की गई है। सुधाकरन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनका मानना है कि उनके खराब स्वास्थ्य का कारण काला जादू है।

सुधाकरन के घर से लगभग 20 तांबे की प्लेटें मिलीं
रिपोर्टों के अनुसार, कन्नूर में सुधाकरन के घर से लगभग 20 तांबे की प्लेटें मिलीं हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सुधाकरन ने संवाददाताओं से कहा कि यह पुराना वीडियो है और वह इस तरह की धमकियों से नहीं डरते हैं। सुधाकरन और कासरगोड से सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजमोहन उन्नीथन को वीडियो में कथित तौर पर बात करते हुए सुना जा सकता है। सुधाकरन से जब यह पूछा गया कि दफन वस्तुओं को निकालते वक्त क्या वह मौके पर मौजूद थे तो उन्होंने कहा कि आप उन्नीथन से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। सुधाकरन ने कहा कि ऐसी धमकियों से मुझपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्नीथन ने वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

केरल के मंत्री ने बोला हमला
केरल के मंत्री एमबी राजेश ने कांग्रेस नेता पर कटाक्ष करते हुए सवाल किया कि क्या सुधाकरन ने सत्तारूढ़ सरकार पर आरोप लगाने के लिए ये वस्तुएं लगाई हैं। राजेश ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि आप किस अंधकार युग में जी रहे हैं? विपक्ष के नेता यही कर रहे हैं? 21वीं सदी में केरल में कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले के सुधाकरन का कहना है कि किसी ने उन्हें खत्म करने की साजिश रची है। वह कौन है? ऐसा लगता है कि वे कांग्रेस के नेता ही होंगे।

डीके शिवकुमार ने भी लगाए थे ऐसे ही आरोप
उन्होंने कहा कि सुधाकरन अपने विरोधियों के खिलाफ काला जादू का आरोप लगाने वाले दूसरे कांग्रेस नेता हैं। पिछले महीने कर्नाटक से उनके पार्टी सहयोगी डीके शिवकुमार ने दावा किया था कि केरल में उनके राजनीतिक विरोधियों की ओर से एक यज्ञ (विशेष पूजा) किया जा रहा है। उन्होंने अनुष्ठान को ‘राजा कंटक’ और ‘मरना मोहन स्तम्भन’ यज्ञ कहा। जो कि कर्नाटक सरकार को अस्थिर करने के लिए किया जा रहा था।

21 लाल बकरे, तीन भैंस, 21 काली भेड़ और पांच सुअरों की बलि
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि जो अनुष्ठान चल रहा है और मेरे, सीएम के खिलाफ और कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि काले जादू के लिए 21 लाल बकरे, तीन भैंस, 21 काली भेड़ और पांच सुअरों की बलि दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अनुष्ठान में भाग लेने वालों ने उन्हें इस घटनाक्रम के बारे में बताया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...