8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यपूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने बेचा अपना 25 साल पुराना घर, जानिए क्या...

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने बेचा अपना 25 साल पुराना घर, जानिए क्या लगी कीमत

Published on

कानपुर

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर के कल्याणपुर स्थित 25 साल पुराना घर 1.80 करोड़ रुपये में बेच दिया है। यहीं एक अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर दंपति अब इस मकान के मालिक हो गए हैं। शुक्रवार को कोविंद ने पावर ऑफ अटार्नी के जरिए रजिस्ट्री कर दी। इंदिरा नगर के दयानंद विहार में कोविंद का घर है। 25 साल पहले जब वो अधिवक्ता थे, तब उन्होंने इस घर को बनवाया था। लंबे समय से वह यहां आते-जाते रहे। राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पत्नी एक बार इस घर में आई थीं। शुक्रवार को पावर ऑफ अटार्नी के जरिए पूर्व राष्ट्रपति ने ये मकान डॉ. शरद कटियार और श्रीति बाला को बेच दिया। डॉक्टर दंपति बिल्हौर में श्रीश हॉस्पिटल के मालिक हैं। डॉ. शरद जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुके हैं।

पारिवारिक सदस्य आनंद कुमार को दी अटार्नी
डॉ. शरद ने बताया कि एक महीने पहले उनकी मुलाकात पूर्व राष्ट्रपति के घर की देखरेख करने वाले आनंद कुमार से हुई थी। बातों-बातों में आनंद ने घर बेचने की चर्चा की जिस पर शरद ने सहमति जता दी। आनंद ने फोन से उनकी बात रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद से करवाई। इसके बाद डॉक्टर दंपति ने दिल्ली जाकर कोविंद से मुलाकात की। घर की बिक्री के लिए सहमति बन गई। कोविंद ने मकान की रजिस्ट्री के लिए आनंद कुमार को पावर ऑफ अटार्नी सौंप दी।

भावुक हो गए थे कोविंद दंपति
शरद कटियार ने बताया कि उन्होंने चार दिन पहले दिल्ली जाकर घर की बिक्री के लिए रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। इस दौरान कोविंद और उनकी पत्नी ने सहजता से बातचीत की। मकान बिक्री की बात आने पर दोनों भावुक हो गए। उन्होंने डॉक्टर दंपति से खाना खाकर ही कानपुर जाने की बात कही। फोटोग्राफर बुलवाकर फोटो भी खिंचवाई। उनके आत्मीय व्यवहार से शरद गदगद दिखे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...