9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्ययूनिफॉर्म सिविल कोड से 8 लाख जॉब तक, BJP के संकल्प पत्र...

यूनिफॉर्म सिविल कोड से 8 लाख जॉब तक, BJP के संकल्प पत्र में 11 वादे

Published on

शिमला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को शिमला में हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया। भाजपा ने इस बार राज्य में यूनिफॉर्म सिविल से लेकर नौकरियां देने जैसे 11 बड़े वादे किए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य नेता मौजूद रहे। 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लाएगी। इस उद्देश्य के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी और उनकी रिपोर्ट के आधार पर राज्य में यूसीसी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चरणबद्ध तरीके से 8 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। इसमें सरकारी नौकरियां और आर्थिक क्षेत्र में चल रहे कार्य शामिल होंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमने जो कहा था वो तो किया ही, मगर हमने जो नहीं कहा था उसे भी पूरा किया। विकास के एक नए आयाम को हमने स्थापित किया है। बुलंद इरादों के साथ हिमाचल की जनता की सेवा की गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इस संकल्प पत्र में 11 वचन हैं। ये वादे समाज में समानता लाएंगे। ये वादे हमारे नौजवानों और किसानों को ताकत देंगे, बागवानी को मजबूती देंगे, सरकारी कर्मचारियों को न्याय दिलाएंगे और धार्मिक पर्यटन को आगे बढ़ाएंगे।

नड्डा ने कहा कि बीजेपी एक सर्वे करेगी और न्यायिक आयोग के तहत कानून के अनुसार वक्फ संपत्तियों की जांच की जाएगी और उनके अवैध उपयोग को रोका जाएगा। इसके साथ ही नड्डा ने यह भी ऐलान किया कि हम यहां 5 नए मेडिकल कॉलेज खोलेंगे। स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को ध्यान में रखते हुए और प्राथमिक स्वास्थ्य को और मजबूत करने के लिए, हर विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल क्लीनिकों की संख्या दोगुनी की जाएगी ताकि दूर-दराज के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले 5 साल में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (PMGSY) के तहत सभी गांव पक्की सड़कों के साथ जुड़ जाएं। अगले 10 सालों में धार्मिक स्थानों के आसपास आधारभूत संरचना और परिवहन को विकसित करने के लिए शक्ति योजना लागू होगी।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...