9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यसंस्कृति, संस्कार और रंगों का संगम होगा गलता फागोत्सव

संस्कृति, संस्कार और रंगों का संगम होगा गलता फागोत्सव

Published on

जयपुर।

संस्कृति, संस्कार और रंगों के संगम के रूप में गलता फागोत्सव का आयोजन आगामी 10 मार्च को सायं 4 बजे देवस्थान विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय आशीष कुमार ने बाताया कि देवस्थान विभाग के शासन सचिव केके पाठक व जिला कलक्टर जयपुर ने गत रविवार को गलता क्षेत्र में चल रहे विकास एवं सौंदर्यकरण कार्याें के निरक्षण के दौरान गलता तीर्थ मंदिर पर फागोत्सव मनाने का निर्णय लिया था।

जिला कलक्टर के निर्देशन में गलता फागोत्सव के सम्बन्ध में गुरूवार को कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि इस फागोत्सव में भगवान श्री राम व श्री कृष्ण के साथ भक्तगण फूलों से सराबोर होकर फागोत्सव मनाएंगें।

उन्होंने बताया कि गलता तीर्थ मन्दिर के इतिहास में पहली बार आयोजित हो रहे इस फागोत्सव में विभिन्न समाजों, धार्मिक संगठनों व आमजन के लिए फूलो की होली के साथ ब्रज की सुप्रसिद्ध फूल होली व शेखावटी के चंग-धमाल के कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्षको के लिए अत्यन्त मनोहारी व आन्नदायक होंगी। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त प्रथम रतन लाल योगी ने बताया की तीर्थ स्थल पर मनाये जाने वाले इस फागोत्सव में फूलो के साथ होली, महाआरती, रंगोली व रोशनी विशेष आर्कषण का केन्द्र रहेंगी।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...