17.4 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराज्यजयपुर के कोचिंग सेंटर में गैस रिसाव , 12 से अधिक छात्रों...

जयपुर के कोचिंग सेंटर में गैस रिसाव , 12 से अधिक छात्रों की बिगड़ी तबीयत, सामने आई बड़ी वजह

Published on

जयपुर

प्रदेश की राजधानी जयपुर से हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां गोपालपुरा स्थित एक कोचिंग सेंटर में रविवार शाम गैस रिसाव के बाद 12 से अधिक छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान पांच छात्राओं और दो छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं दो अन्य छात्रों को मेट्रो मास अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी छात्रों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। गैस रिसाव के कारण और उससे जुड़ी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी हुई है। पूरे मामले में पुलिस का कहना है गाश्री साहब का सोर्स क्या है फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। महेश नगर थाना अधिकारी कविता शर्मा ने बताया कि कोचिंग सेंटर की इमारत पाइपलाइन लीकेज और शॉर्ट सर्किट जैसी घटना नहीं हुई है। पुलिस इस बात कर रही है की दुर्गंध क्या था।

पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच
पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस या कहे दुर्गंध की वजह AC था। इसे लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रों से प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि क्लास चल रही थी। इसी दौरान अचानक दुर्गंध आने लगी। शायद दुर्गंध AC से आ रही थी, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश हो गए।

शाम सात बजे का है घटनाक्रम
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 6:45 बजे की है। कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान अचानक एक अजीब सी बदबू फैल गई। दुर्गंध इतनी तेज थी कि कई स्टूडेंट्स को सांस लेने में परेशानी होने लगी कुछ छात्रों को चक्कर आने लगे और बेहोशी छाने लगी। कोचिंग क्लास में खिड़कियां बंद होने की वजह से स्थिति और गंभीर हो गई। स्टूडेंट की तबीयत बिगड़ने के बाद कोचिंग पशासन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। डॉक्टर का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से किसी को गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...