3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यभीषण गर्मी के बीच 400 करोड़ की बीयर गटक गए गाजियाबाद वासी,...

भीषण गर्मी के बीच 400 करोड़ की बीयर गटक गए गाजियाबाद वासी, हुई इतनी सेल

Published on

गाजियाबाद ,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अप्रैल, मई और जून में बीयर की रिकॉर्डतोड़ बिक्री हुई है. आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, गाजियाबाद वासी मात्र तीन महीने में करीब 400 करोड़ रुपये की बीयर गटक गए. साल 2024 के अप्रैल से जून तक रिकॉर्ड 397.54 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया, जो कि पिछली बार की अपेक्षा 106% से भी ज्यादा है.

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर समेत गाजियाबाद में बीते कुछ महीनों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप देखने को मिला. इस गर्मी के बीच बीयर प्रेमियों ने जमकर बीयर की खरीददारी की और पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ऐसे में जिले के आबकारी विभाग को मोटा राजस्व भी प्राप्त हुआ.

गाजियाबाद में भीषण गर्मी के बीच अप्रैल, मई और जून (तीन महीने) में बीयर प्रेमी लगभग 400 करोड़ की बीयर पी गए. आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीते तीन महीने में रिकॉर्ड 397.54 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है. ये राजस्व पिछली बार की तुलना में 106% से भी ज्यादा है. वहीं, गर्मी के इन 3 महीनों में अगर बीयर के कैन की बिक्री की बात करें तो उसमें भी 116% का इजाफा देखा गया.

जहां पहले 11501960.26 बीयर की कैन बिकी थी, वहीं इस बार यह संख्या बढ़कर 13369674.50 हो गई. इस तरह बीयर की कैन की बिक्री में 116% का इजाफा देखा गया. गर्मी के इन तीन महीनों में आबकारी विभाग की चांदी दिखाई दी. आबकारी विभाग के अधिकारियों ने भी माना इस बार यह आंकड़े इसलिए बढ़े क्योंकि गर्मी बहुत थी और बीयर के रेट भी नहीं बढ़े थे. ज्यादा बिक्री के करण 397 करोड़ से ज्यादा का राजस्व अर्जित किया गया. साथ ही बीयर के कैन की बिक्री में 116% का इजाफा भी हुआ.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...