19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यबदायूं में प्रेमिका की हत्या, फिर पुलिस के साथ मिलकर तलाश में...

बदायूं में प्रेमिका की हत्या, फिर पुलिस के साथ मिलकर तलाश में जुटा रहा प्रेमी, कई दिन बाद ऐसे खुला राज

Published on

बदायूं:

उत्तर प्रदेश के बदायूं में प्रेमिका की हत्या को अंजाम देने के बाद पुलिस को भी गुमराह करने का मामला सामने आया है। बदायूं में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या करा उसके शव को दफन कर दिया। महिला डांसर 18 फरवरी से गायब थी। महिला के लापता होने के बाद उसका प्रेमी लगातार उसे पुलिस के साथ मिलकर ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस ने प्रेमी रिजवान की निशानदेही पर महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बदायूं की सिविल लाइन थाना पुलिस को महिला डांसर मुस्कान के गायब होने की रिपोर्ट 28 फरवरी को उसके मामा ने दर्ज कराई थी। मुस्कान 18 फरवरी से लापता हो गई थी। मामा और बहन लगातार ढूंढने का प्रयास कर रहे थे। मुस्कान के परिजनों ने आरोप लगाया कि उसका कस्बा उझानी के रहने वाले प्रेमी रिजवान ने अपहरण कर हत्या कर दी है। पुलिस ने आज उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी के रहने वाले रिजवान की निशानदेही पर डांसर मुस्कान का शव खेत से बरामद कर लिया। पुलिस ने रिजवान और उसके दो साथियों रामावतार और राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है।

पैसे मांगने से तंग आ गया था रिजवान
पुलिस का कहना है कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी रिजवान ने बताया कि उसकी मुस्कान से मुलाकात 4 वर्ष पहले हुई थी और हम दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। मुस्कान के माता-पिता का कई वर्ष पहले इंतकाल हो गया था। मुस्कान के एक बेटा भी था, जिसकी वजह से मुस्कान उस पर अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगी।

फिर रिजवान ने मुस्कान को प्रत्येक महीने 10 हजार रुपये देना शुरु किया, लेकिन वह इससे भी खुश नहीं थी। हर महीने 40 हजार रुपये मांगने लगी और प्रताड़ित करने लगी। यह बात अपने साथी रामौतार को बताई। इसके बाद मैने रामौतार और राधेश्याम के साथ मिलकर मुस्कान की हत्या कर दी और शव को गड्ढा कर दबा दिया।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...