11.6 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यलड़कियों को स्टांप पेपर पर बेचा जा रहा, मां के साथ रेप',...

लड़कियों को स्टांप पेपर पर बेचा जा रहा, मां के साथ रेप’, NHRC का गहलोत सरकार को नोटिस

Published on

जयपुर

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गुरुवार को राजस्थान सरकार को नोटिस दिया है। यह नोटिस राजस्थान के कई जिलों में 8-18 साल की आयु वाली लड़कियों को स्टांप पेपर पर कथित रूप से बेचने को लेकर है। उसके इनकार पर राज्य में जाति पंचायतों के फरमान पर विवादों को निपटाने के लिए उनकी मां के साथ दुष्कर्म को लेकर दिया गया है। आयोग ने सरकार से चार हफ्ते के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है। इसमें राजस्थान को बताना होगा कि इस केस में क्या कार्रवाई की गई है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मुताबिक, उसने इस संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। NHRC की तरफ से कहा गया कि इस मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से राजस्थान के करीब 6 दर्जन जिलों में लड़कियों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इन्हें बाहर भेजा जा रहा है। यही नहीं उन्हें शारीरिक शोषण, प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का शिकार भी बनाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ऐसा मामला सामने आया जब दो पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन और ऋण को लेकर कोई विवाद होता है। इसी केस में पैसे की वसूली के लिए 8-18 वर्ष की आयु की लड़कियों की नीलामी की जाती है। इन लड़कियों को स्टांप पर कथित तौर पर बेचे जाने के आरोप लगे। इसी को लेकर मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए मानवाधिकार आयोग ने अशोक गहलोत सरकार को नोटिस भेज कर पूछा कि पूरे मामले में क्या कार्रवाई की गई?

NHRC ने राजस्थान सरकार को नोटिस दिया है। नोटिस राजस्थान के कई जिलों में 8-18 वर्ष की आयु की लड़कियों को स्टांप पेपर पर कथित रूप से बेचने और उसके इनकार के परिणामस्वरूप राज्य में जाति पंचायतों के फरमान पर विवादों को निपटाने के लिए उनकी माताओं के साथ दुष्कर्म को लेकर दिया गया है।

Latest articles

पटरी पार करते समय बड़ा हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग पूर्व टेलर की मौत

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया।...

भोपाल: ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद में मोबाइल टावर निर्माण पर बवाल, AIMIM कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प

भोपाल राजधानी की ऐतिहासिक ईदगाह मस्जिद की पार्किंग में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर...

राजधानी में दिनदहाड़े फायरिंग: पुरानी रंजिश में पति-पत्नी ने घर पर दागीं गोलियां

भोपाल राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित 'कम्मू का बाग' इलाके में शुक्रवार सुबह सरेराह...

अफवाहों से पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, प्रशासन ने कहा—स्टॉक पर्याप्त

भोपाल अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच मध्य प्रदेश...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...