21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्य'आक्रांता का महिमामंडन मतलब देशद्रोह', किसी का नाम लिए बगैर योगी का...

‘आक्रांता का महिमामंडन मतलब देशद्रोह’, किसी का नाम लिए बगैर योगी का जोरदार हमला

Published on

बहराइच:

यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी का नाम लिए बगैर जोरदार हमला बोला है। बहराइच आए योगी ने कहा- जब भारत की संस्कृति और परंपरा का गुणगान पूरी दुनिया कर रही है तब किसी आक्रांता का महिमामंडन नहीं होना चाहिए। आक्रांता की महिमा मंडन का मतलब देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना। स्वतंत्र भारत किसी देशद्रोही को स्वीकार नहीं कर सकता जो भारत के महापुरुषों को अपमानित करता हो। उन आक्रांताओं का महिमामंडन करता हो जिन्होंने भारत की सनातन संस्कृति को रौंदने का काम किया था। हमारी आस्था पर प्रहार किया था। उसे आज का नया भारत कतई स्वीकार नहीं कर सकता।

योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि हम पूरे गौरव के साथ विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, हमारा गौरव विरासत से जुड़ता है, विरासत विकास से जुड़ती है। एक तरफ एक देश एक भारत की परिकल्‍पना साकार हो रही है। इन स्थितियों में किसी भी आक्रांता का महिमामंडन नहीं करना चाहिए।

एक घंटे में लखनऊ से बहराइच का होगा सफर
इससे पहले मुख्‍यमंत्री योगी ने बहराइच में मिहीपुरवा तहसील का उद्घाटन किया। साथ ही नवनिर्मित तहसील भवन का शुभारंभ किया। उन्‍होंने जिले में नए बाईपास को स्‍वीकृत देते हुए विकास पर जोर दिया। योगी ने कहा कि जल्‍द ही महाराजा सुहेलदेव के स्‍मारक का उद्धाटन भी होगा। हमें इन वीरों के शौर्य को नहीं भूलना चाहिए। योगी ने नया बाईपास बनने से जंगल और महाराज सुहेलदेव आने वाले पर्यटन लखनऊ से एक घंटे में बहराइच पहुंच जाएंगे।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...