21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यसाईं भक्तों के लिए गुड न्यूज! शिरडी एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग हुई...

साईं भक्तों के लिए गुड न्यूज! शिरडी एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग हुई शुरू, काकड़ आरती में शामिल होना आसान

Published on

मुंबई

शिरडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे के डामरीकरण का कार्य पूरा हो गया है। इसके बाद एयरपोर्ट पर रात में विमानों की उड़ानें शुरू हो गई हैं। गुड़ी पड़वा की रात से इसकी सफलतापूर्वक शुरुआत की गई। इस नई सुविधा से साईं बाबा के भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी। दरअसल, कई सारी एयरलाइन कंपनियां शिरडी से उड़ान शुरू करने के लिए कई महीनों से कोशिश कर रही हैं। रात में विमान सेवा शुरू होने के बाद श्री साईं बाबा मंदिर में भोर 4 बजे की काकड़ आरती में शामिल होना आसान हो जाएगा।

रात में विमान सेवा शुरू
महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (एमएडीसी) और संबंधित नियामक संस्थाओं के प्रयासों से शिरडी हवाई अड्डे से रात में विमान सेवा शुरू हो सकी है। गुड़ी पड़वा की रात पहली सेवा हैदराबाद-शिरडी-हैदराबाद मार्ग पर 78 यात्रियों की क्षमता वाली नियमित उड़ान शुरू की गई है। अब शिरडी हवाई अड्डा प्रतिदिन कुल 11 विमानों (22 उड़ान संचालन) को संभालेगा। इससे प्रतिदिन लगभग 2200 यात्री आ-जा सकेंगे।

पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा
इस बुनियादी ढांचे और हवाई परिवहन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। शिरडी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात की विमान सेवा शुरू करने के बाबत महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी की प्रबंध निदेशक स्वाति पांडे ने कहा कि यह सुविधा न केवल हवाई परिवहन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है। बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। शिरडी की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए भविष्य में यहां और अधिक उड़ान सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे यात्रियों को आसानी हो सके।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...