28.9 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यगूगल ने आंध्र प्रदेश में निवेश को लेकर की बातचीत, विशाखापट्टनम बनेगा...

गूगल ने आंध्र प्रदेश में निवेश को लेकर की बातचीत, विशाखापट्टनम बनेगा टेक्नोलॉजी हब

Published on

अमरावती,

गूगल की एक टीम ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से अमरावती में मुलाकात की. इस बैठक का नेतृत्व गूगल ग्लोबल नेटवर्किंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (GGNI) के वाइस प्रेसिडेंट बिकाश कोले ने किया. यह दौरा 5 दिसंबर को गूगल और आंध्र प्रदेश सरकार के बीच हुए MoU के बाद हुआ. इस समझौते का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) प्रोजेक्ट्स पर सहयोग करना है.

बैठक में गूगल की टीम ने आंध्र प्रदेश में अपने प्रस्तावित निवेश और विशाखापट्टनम को तकनीकी हब बनाने की योजना पर चर्चा की. बिकाश कोले ने कहा कि आंध्र प्रदेश गूगल के लिए एक अहम साझेदार राज्य है और भविष्य में यहां कई बड़ी पहल शुरू करने की योजना है. इस बैठक में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश, मुख्य सचिव नीरभ कुमार, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स सचिव डॉ. एन. युवराज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री ने आईटी सेक्टर में निवेश के महत्व को दोहराते हुए कहा कि ये राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में बड़ा बदलाव लाएंगे. उन्होंने गूगल को हर संभव समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि राज्य में एक मजबूत टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम बनाने के लिए नीति और प्रोत्साहन योजनाओं पर काम किया जा रहा है. बैठक के दौरान नारा लोकेश ने बताया कि हाल ही में अमेरिका दौरे के दौरान उन्होंने गूगल मुख्यालय का दौरा किया था और गूगल के कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी.

आंध्र प्रदेश सरकार के गठन के कुछ ही महीनों में राज्य में निवेशकों का भरोसा काफी बढ़ा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा ग्रुप, आर्सेलर मित्तल/निप्पॉन स्टील और भारत फोर्ज जैसी बड़ी कंपनियां पहले ही राज्य में निवेश का प्रस्ताव दे चुकी हैं. अब गूगल के साथ यह साझेदारी विशाखापट्टनम को देश के प्रमुख टेक्नोलॉजी हब में बदलने की दिशा में एक और कदम माना जा रहा है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज: थीम ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’, छत्तीसगढ़ का मुख्य आयोजन अंबिकापुर में

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में...

शिविरों में मामूली त्रुटियां दूर कर वंचितों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : सीएम भजनलाल

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर अंतर्गत राजकीय उच्च...

अकाल तख्त ने जारी किया सीएम भगवंत मान की पेशी का वीडियो, मान बोले- एआई से बना है फर्जी वीडियो

अमृतसर/चंडीगढ़। सिख कौम की सर्वोच्च संस्था अकाल तख्त साहिब ने शनिवार को पंजाब के...