13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यपटना में राज्यपाल ने खान सर को किया सम्मानित, शेखर सुमन और...

पटना में राज्यपाल ने खान सर को किया सम्मानित, शेखर सुमन और नीतू चंद्रा भी बने ‘चैंपियंस ऑफ चेंज बिहार’

Published on

पटना

बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को ‘चैंपियंस ऑफ चेंज बिहार’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सम्मानित व्यक्तित्वों से यह उम्मीद की जाती है कि वे बिहार में परिवर्तन के अग्रदूत बनें। उन्होंने कहा कि बदलाव हमेशा सकारात्मक होना चाहिए और इसका लाभ वंचितों तक पहले पहुंचना चाहिए।

प्रमुख हस्तियों को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर, पद्म विभूषण डॉ. बिंदेश्वर पाठक, पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर, मंत्री मंगल पांडेय, शिक्षाविद असदुल्लाह खान, गांधी संग्रहालय के निदेशक जय कृष्ण झा, अभिनेता शेखर सुमन, अभिनेत्री नीतू चंद्रा, पैरा-एथलीट शरद कुमार, उद्यमी गरिमा देवी सिकारिया, समाजसेवी मधुलिका यादव, अभिषेक सिंह, अमिता सिंह, शिक्षाविद खान सर, डॉक्टर अभिजीत कुमार, संतोष कुमार और सुरेश झा सहित कई अन्य विभूतियों को ‘चैंपियंस ऑफ चेंज बिहार’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कई हस्तियों को मरणोपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में शामिल हुईं प्रमुख हस्तियां
सम्मान समारोह में पुरस्कार चयन समिति के उपाध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ज्ञान सुधा मिश्रा, इंटरएक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकोनॉमी (IFIE) के संस्थापक एवं अध्यक्ष अधिवक्ता नंदन झा, और समिति के सलाहकार श्याम जाजू एवं मनीष सिन्हा उपस्थित थे।

राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में किया गया आयोजन
नंदन कुमार झा ने कहा कि ‘चैंपियंस ऑफ चेंज बिहार’ कार्यक्रम को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की स्मृति में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले यह सम्मान पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को भी दिया जा चुका है।

बिहार की गौरवशाली विरासत को किया गया रेखांकित
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बिहार की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि महात्मा गांधी को राष्ट्रीय छवि बिहार ने ही प्रदान की थी। भाजपा एनआरआई सेल के कन्वीनर मनीष सिन्हा ने कहा कि ‘चैंपियंस ऑफ चेंज बिहार’ समारोह में राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर लगाकर IFIE ने बिहार के लोगों का दिल जीत लिया है।

राज्यपाल से सहयोग की अपील
इंडिया पॉजिटिव ने बिहार में ‘स्टैच्यू ऑफ विजडम’ बनाने के प्रयासों की जानकारी देते हुए वक्ताओं ने राज्यपाल से इस अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...