13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यगुजरात चुनाव: 2002 दंगे के दोषी की बेटी को बीजेपी का टिकट,...

गुजरात चुनाव: 2002 दंगे के दोषी की बेटी को बीजेपी का टिकट, जानिए कौन हैं पायल कुकरानी

Published on

अहमदाबाद

बीजेपी ने गोधरा कांड के बाद 2002 में हुए नरोदा पाटिया दंगे के दोषियों में से एक की बेटी को उम्मीदवार बनाया है। नरोदा पाटिया दंगा मामले में दोषी करार दिए गए 16 व्यक्तियों में से एक मनोज कुकरानी की बेटी पायल कुकरानी (30) को बीजेपी ने अहमदाबाद की नरोदा सीट से टिकट दिया है। इन दंगों में 97 लोगों की हत्या कर दी गई थी। पेशे से ‘एनेस्थेसिस्ट’ पायल बीजेपी की सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं। गुजरात हाई कोर्ट ने नरोदा पाटिया दंगा मामले में मनोज कुकरानी और 15 अन्य की दोषसिद्धी को 2018 में बरकरार रखा था। उम्रकैद की सजा पाने वाले कुकरानी फिलहाल जमानत पर बाहर है।

अगर जीतीं पायल तो…
बीजेपी की ओर से टिकट दिए जाने पर पायल कुकरानी ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर. पाटिल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और सदस्यों की आभारी हूं। मेरी मां एक पार्षद हैं और लंबे समय से बीजेपी से जुड़ी हुई हैं। मैंने भी अतीत में चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लिया है।’

पायल कुकरानी ने कहा कि अगर वह चुनाव जीतती हैं तो उनकी प्राथमिकता विधानसभा क्षेत्र को विकसित करना और स्थानीय लोगों की समस्याएं दूर करना होगा। पायल की मां और स्थानीय पार्षद रेशमा कुकरानी ने कहा कि वह अपनी बेटी का पूरा सहयोगी करेंगी और सुनिश्चित करेंगी कि उसे जीत मिले।

क्या है नरोदा पाटिया केस
जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात में साल 2002 में हुए दंगों के दौरान अहमदाबाद स्थित नरोदा पाटिया इलाके में 97 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसमें 33 घायल हुए थे। इस घटना को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आगजनी के एक दिन बाद अंजाम दिया गया था। अगस्त 2009 में नरोदा पाटिया कांड में मुकदमा शुरू हुआ था। इसमें 62 आरोपियों के खिलाफ आरोप दर्ज किए गए थे। उस लिस्ट में मनोज कुकरानी का नाम भी शामिल था।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...