16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यगुजरात: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास तेंदुए ने काले हिरण को बनाया...

गुजरात: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास तेंदुए ने काले हिरण को बनाया शिकार, दहशत से 7 की और मौत

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के एकतानगर में बने जंगल सफारी में पहली बार ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको चौंका दिया है. 1 जनवरी की रात को जंगल सफारी में काले हिरण के बाड़े में एक तेंदुआ घुस गया, जिसने एक काले हिरण का शिकार भी किया. इसी दहशत में सात और काले हिरणों की मौत हो गई. यह पहली बार है जब दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास बनी जंगल सफारी में किसी कारण जानवरों के मरने की घटना सामने आई है.

वन विभाग के डीसीएफ अग्निश्वर व्यास ने बताया कि केवड़िया (एकतानगर) के आसपास के घना वन क्षेत्र है, जिसमें कई तेंदुए हैं. आमतौर पर रात के वक्त तेंदुए देखे भी गए हैं, लेकिन अब तक किसी तेंदुए ने सफारी पार्क या अन्य दूसरी जगह में प्रवेश नहीं किया था. 1 जनवरी को अचानक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास जंगल सफारी पार्क के आसपास के वन क्षेत्र में एक तेंदुआ घुस आया, जिससे अफरातफरी मच गई. जो गार्ड ड्यूटी पर थे, उन्होंने उसे भगाने की कोशिश की लेकिन तब तक तेंदुआ एक काले हिरण का शिकार कर चुका था. अफरातफरी और दहशत में 7 और हिरणों की मौत हो गई.

अधिकारी ने बताया कि सभी 8 मृत काले हिरणों का पोस्टमार्टम कराकर सरकारी प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है. पूरे इलाके को सीसीटीवी से कवर किया जा चुका है, इसलिए जांच चल रही है कि तेंदुआ कहां है. हमने इस घटना की सूचना वाइल्डलाइफ पीसीसीएफ और सरकार को भी दे दी है. तेंदुए का पता लगाया जा रहा है और इसके लिए टीमें गठित की गई हैं.

जानकारी के मुताबिक वन विभाग को तेंदुए की गतिविधि पर नज़र रखने के लिए बाड़े को 48 घंटे के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था, हालांकि, इसे फिर से कैमरे में नहीं दिखा गया. इसके बाद शनिवार को इस क्षेत्र को फिर से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया. तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल भी लगाए गए हैं.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...