13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यगुजरात : ड्राई सिटी Surat में शराब पीकर सब इंस्पेक्टर ने की...

गुजरात : ड्राई सिटी Surat में शराब पीकर सब इंस्पेक्टर ने की दादागिरी, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड

Published on

सूरत ,

गुजरात में शराब पर पाबंदी के बावजूद शराब का बेचा जाना और पीना जारी है. सूरत के रांदेर पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक पटेल खुद शराब के नशे में चूर होकर लोगों से दादागिरी करते दिखे. जब स्थानीय लोगों ने उनकी हरकतों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, तो मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंचा और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया.

यह वीडियो सूरत के हिदायत नगर पुलिस चौकी का है. इसमें सब इंस्पेक्टर अशोक पटेल की कार के अंदर शराब की बोतल और गिलास साफ देखे जा सकते हैं. मामला तब शुरू हुआ जब एक स्थानीय युवक ने अशोक पटेल से उनकी कार हटाने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया. विवाद बढ़ा तो मामला रांदेर पुलिस थाने पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया.

सब इंस्पेक्टर ने शराब पीकर की दादागिरी
समझौते से पहले ही स्थानीय लोगों ने सब इंस्पेक्टर की कार की तलाशी ली, जिसमें शराब की बोतल और गिलास पाए गए. इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. जब अशोक पटेल को अपनी पोल खुलने का अहसास हुआ, तो उन्होंने कार छोड़कर ऑटो में भागने की कोशिश की.

पुलिस कमिश्नर ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
स्थानीय लोग मोबाइल से वीडियो बनाते हुए उनके पीछे दौड़े. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने मामले की जांच कराई और मेडिकल टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि होने पर अशोक पटेल को सस्पेंड कर दिया गया.

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...