13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यहरियाणा : हिसार में दलित छात्रा से बलात्कार, 9 साल बाद शिक्षक...

हरियाणा : हिसार में दलित छात्रा से बलात्कार, 9 साल बाद शिक्षक को 10 साल की सजा

Published on

हिसार ,

हरियाणा के हिसार में स्थानीय अदालत ने मंगलवार को एक सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक को छात्रा से बलात्कार के दोषी पाए जाने पर 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही 36 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है. अदालत में 25 फरवरी को 65 वर्षीय व्यक्ति को दोषी ठहराया था.

विशेष अदालत के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल ने अपराधी को सजा सुनाई है. उन्होंने शिक्षक को अपहरण के लिए आईपीसी की धारा 365 के तहत दो साल की जेल और 5 हजार रुपए का जुर्माना और बंधक बनाने के लिए आईपीसी की धारा 342 के तहत एक साल की कैद की सजा सुनाई.

पीड़िता के वकील रजत कलसन ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 (1) के तहत अपराधी को 10 साल की कैद और 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. इसके साथ आईपीसी की धारा 323 के तहत मारपीट के लिए 6 महीने की कैद और 506 आईपीसी के तहत 1 साल की कैद और 1 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है.

सभी अपराधों की सजा एक साथ चलेगी. साल 2015 में पीड़िता कक्षा 9 में पढ़ती थी. उस वक्त अपराधी शिक्षक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी. अगले साल 2016 में जब वो कक्षा 10 में पहुंची, तो वही शिक्षक उसे अपने स्कूटर पर स्कूल से कुछ दूर एक खेत में ले गया. वहां उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला.

वकील ने कहा कि शिक्षक ने उसे चार घंटे तक बंधक बनाए रखा. इस दौरान उसके साथ दरिंदगी करता रहा. इसके साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई. परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई थी.

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...