8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यदेश से गद्दारी के आरोप में हरियाणा की महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा...

देश से गद्दारी के आरोप में हरियाणा की महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, ISI के लिए कर रही थी जासूसी, पिछले साल गई थी लाहौर

Published on

चंडीगढ़:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय एक चर्चित हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, ज्योति पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों को संवेदनशील जानकारी देने का गंभीर आरोप है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2023 में ज्योति मल्होत्रा ने कमीशन के माध्यम से पाकिस्तान वीज़ा प्राप्त किया था और वह वहां गई थीं। इसी दौरान पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत एक कर्मचारी दानिश से उनके करीबी संबंध बन गए। सूत्रों का कहना है कि यहीं से उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से संपर्क शुरू हुए।

लगातार बना रखा था संपर्क, साझा की गोपनीय जानकारिया
खुफिया एजेंसियों का दावा है कि भारत लौटने के बाद भी ज्योति ने पाक एजेंटों से लगातार संपर्क बनाए रखा और विभिन्न माध्यमों से भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां साझा करती रहीं। यह गतिविधि देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरे की आशंका को बल देती है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर के पाकिस्तान से लौटने के बाद ही भारतीय खुफिया एजेंसियों ने उन्हें निगरानी में ले लिया था। कुछ समय से उनकी ऑनलाइन गतिविधियों, विदेश यात्राओं और संपर्कों की जांच की जा रही थी। पर्याप्त सबूत मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ जारी
ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ की जा रही है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि उनके संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। यह भी जांच हो रही है कि क्या उन्होंने पैसे या किसी अन्य लाभ के लिए यह सूचनाएं साझा की थीं। बता दें कि हरियाणा पुलिस ने आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा भी शामिल है।

कैथल से भी एक युवक गिरफ्तार
इससे पहले स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) की टीम ने मस्तगढ़ गांव के 25 वर्षीय युवक देवेंद्र सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने भारत के सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर समेत सेना से जुड़ी कई गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेजी थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी धार्मिक दर्शन के नाम पर करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान गया था। वहां उसने करतारपुर साहिब, ननकाना साहिब, लाहौर और पंजा साहिब जैसे धार्मिक स्थलों का दौरा किया। इसी दौरान वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में आया। सूत्रों के मुताबिक, उसे एक पाकिस्तानी लड़की के ज़रिए फंसाया गया, जिसके साथ वह एक हफ्ते तक रहा।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...