13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यक्या सच में हो चुका है अशोक गहलोत के भविष्य का फैसला,...

क्या सच में हो चुका है अशोक गहलोत के भविष्य का फैसला, प्रियंका गांधी के करीबी कांग्रेस नेता के ट्वीट से बढ़ी हलचल

Published on

जयपुर

राजस्थान में मुख्यमंत्री बदले जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने बड़ा बयान दिया है। जयपुर दौरे पर आए आचार्य प्रमोद कृष्णन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व बहुत जल्द बड़ा निर्णय लेने वाला है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों जो हुआ, वह मल्लिकार्जुन खरगे और अजय माकन के सामने हुआ। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस आलाकमान ने अपना फैसला कर लिया है। जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा। प्रमोद कृष्णन ने यह भी कहा कि आलाकमान का निर्णय कांग्रेस के सभी विधायकों को मानना होगा।

मुख्यमंत्री बदले जाने के स्पष्ट संकेत दिए प्रमोद कृष्णन ने
आचार्य प्रमोद कृष्णन ने राजस्थान का मुख्यमंत्री बदले जाने का खुला बयान तो नहीं दिया, लेकिन संकेत स्पष्ट दे दिए। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कांग्रेस नेतृत्व इस बारे में बड़ा निर्णय लेने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को हर परिस्थिति का पता है। उनकी ओर से जो फैसला लिया जाएगा, वह जन भावनाओं को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

ट्विटर पर लिखा – ‘फैसला लिखा जा चुका है, सुनाना बाकी है
प्रियंका गांधी के नजदीकी माने जाने वाले आचार्य प्रमोद ने शनिवार सुबह एक ट्वीट भी किया जिससे नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गईं। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ‘फैसला लिखा जा चुका है, सुनाना बाकी है, टेम्पो हाई रखो।’ इस ट्वीट का यह मतलब निकाला जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान प्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जाने पर फैसला ले चुका है। बस, इसे सुनाना बाकी है।

शादी में शिरकत करने आए
कांग्रेस विधायक अमीन कागजी की बेटी के शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णन जयपुर आए हैं। इस दौरान उन्होंने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया सहित कई नेताओं से मुताकात की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के आवास पर भी उन्होंने करीब दो घंटे तक चर्चा की।

पायलट के पक्ष में कई बार बयान दे चुके हैं आचार्य प्रमोद
आचार्य प्रमोद कृष्णन सचिन पायलट के कट्टर समर्थक हैं। करीब तीन साल पहले ही वे ऐलान कर चुके कि सचिन पायलट जल्द राजस्थान के मुख्यमंत्री बनेंगे। लम्बे समय से सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने पर उन्होंने कई बार सवाल भी उठाए हैं। वे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसने से भी नहीं चूकते। पिछले दिनों कांग्रेस में हुए घमासान के बाद अब एक बार फिर प्रमोद कृष्णन द्वारा बयान देने से सियासी हलचल मच गई है। अगले महीने राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के सिलसिले में राजस्थान में आ रहे हैं और सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...