5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यहाथरस हादसा: 'भोले बाबा को गिरफ्तार किया तो कर लेंगे आत्मदाह...', फॉलोअर्स...

हाथरस हादसा: ‘भोले बाबा को गिरफ्तार किया तो कर लेंगे आत्मदाह…’, फॉलोअर्स ने दी धमकी

Published on

मैनपुरी,

नारायण साकार हरि महाराज उर्फ बाबा सूरजपाल के सतसंग में हुई मौतों के बाद बाबा की गिरफ्तारी भी हो सकती है. हालांकि, अब तक उनके खिलाफ FIR दर्ज नहीं हुई है. इस बीच भोले बाबा की गिरफ्तारी की चर्चा सुनकर उनके अनुयाई बाबा के मैनपुरी आश्रम पहुंचने लगे हैं. उनके भक्तों का कहना है कि अगर बाबा की गिरफ्तारी हुई तो वे आत्मदाह कर लेंगे. भक्तों ने हाथरस में हुई घटना को साजिश बताया. उन्होंने कहा कि बाबा के सत्संग में कुछ अराजक तत्व मौजूद थे, जो एक दूसरे से अस्सलाम वालेकुम कह रहे थे. भक्तों ने मामले में जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही.

हाथरस हादसे में पुलिस ने पूछताछ के बाद आयोजन समिति से जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर पर 1 लाख का इनाम रखा गया है. पुलिस जल्द ही कोर्ट से उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करवाएगी. इस मामले में IG शलभ माथुर ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो भोले बाबा से पूछताछ की जाएगी. बाबा का रोल सामने आया, तो उसके खिलाफ करवाई की जाएगी. भोले बाबा के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है. उनके फॉलोअर्स हर शहर में हैं, ऐसे में कई शहरों में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं. बाबा ने नौकरी से वीआरएस लिया था, न्यायिक आयोग इसमें प्रशासनिक लापरवाही की जांच करेगा.

आईजी ने कहा कि जिन आरोपियों को पूछताछ के बाद अरेस्ट किया गया है, वह आयोजन समिति के मेंबर हैं. आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए थे. पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें 2 महिलाएं शामिल हैं. आरोपी खुद ही क्राउड मैनेजमेंट का काम करते थे. इस काम के लिए प्रशासन का हस्तक्षेप इन्हें स्वीकार नहीं था. आईजी शलभ माथुर ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले 121 लोगों की पहचान हो गई है. बता दें कि सूरजपाल उर्फ भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि के सत्संग के बाद भगदड़ मच गई थी, इसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...