6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यहाथरस: टंकी फुल कराने के चक्कर में साइलेंसर पर गिरा पेट्रोल, धूं-धूं...

हाथरस: टंकी फुल कराने के चक्कर में साइलेंसर पर गिरा पेट्रोल, धूं-धूं करके पेट्रोल पंप पर जल गई बाइक, टला हादसा

Published on

हाथरस:

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाते समय अचानक बाइक में भीषण आग लग गई,जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाइक सवार युवक और पेट्रोल पंप कर्मी बाइक छोड़कर भागे और अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि बाइक आग में जलकर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। बाइक में लगी आग को बुझाने में पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने करीब एक दर्जन से अधिक CO2 गैस सिलेंडर खाली कर दिए तब कहीं जाकर बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।

पूरा मामला सासनी कोतवाली क्षेत्र में आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव समामई के पास स्थित ओम साईं फिलिंग स्टेशन का है। जहां आज बुधवार की दोपहर अलीगढ़ की तरफ से आ रहा एक बाइक सवार युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने के पेट्रोल पंप पर रुका,और बाइक में फुल टंकी पेट्रोल भरवाने लगा तभी बाइक की पेट्रोल टंकी से पेट्रोल बाहर निकलकर बाइक के साइलेंसर पर गिर गया। जिससे बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बाइक सवार और पेट्रोल पंप कर्मचारियों को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

बाइक में लगी आग को बढ़ता देख पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने फिलिंग स्टेशन पर मौजूद CO2 गैस सिलेंडरों से बाइक में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया।वही कुछ लोगों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दे दी। लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने जलती बाइक खींचकर पेट्रोल टंकियों से दूर ले जाकर समर सेविल के पानी और CO2 गैस सिलेंडरों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पा लिया और अपनी सूझबूझ से बढ़ा हादसा होने से बचा लिया।वहीं पेट्रोल पंप पर बाइक में आग लगने की सूचना पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...