9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यऑपरेशन से पहले की थी आखिरी कॉल, सुबह शहादत की खबर… शहीद...

ऑपरेशन से पहले की थी आखिरी कॉल, सुबह शहादत की खबर… शहीद दिनेश के गांव में पसरा मातम

Published on

पलवल,

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक के दौरान हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के लाल लांस नायक दिनेश शर्मा देश के लिए शहीद हो गए. दिनेश की शहादत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया और लोग उनके परिवार को सांत्वना देने जुटने लगे. आजतक ने जब शहीद के पिता दयाचंद शर्मा से बात की तो उन्होंने रुंधे गले से बताया कि मेरे पांच बेटे हैं, उनमें से तीन अभी भी सेवा में थे. दिनेश सबसे बड़े थे.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमला किया. इस कार्रवाई में हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले जवान दिनेश शर्मा शहीद हो गए. उनके शहीद होने की खबर सुनकर पूरे गांव में मातम का माहौल है. इसी बीच आजतक की टीम शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा के पैतृक गांव पहुंची.

शहीद दिनेश शर्मा के पिता दयाचंद शर्मा ने बताया कि उनके पांच बेटे थे, जिनमें से तीन सेवा में थे. दिनेश शर्मा सबसे बड़े बेटे थे, जो सीमा पर शहीद हो गए. दिनेश शर्मा के दो भाई सेना में हैं, वहीं उनका चचेरा भाई मुकेश भी सेवा की मेडिकल विंग में है, जो दिनेश शर्मा की शहादत की खबर मिलने के बाद अपने पैतृक गांव भाई को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच चुके हैं. दिनेश शर्मा के चचेरे भाई ने बताया कि दिनेश सेना की आर्टिलरी डिवीजन 5 मीडियम में तैनात थे. दुश्मन सैनिकों द्वारा किए गए फायर से जख्मी हो गए थे, जिसके बाद इलाज के दौरान सांसें थम गईं.

दिनेश शर्मा के छोटे भाई पुष्पेंद्र ने कहा दो दिन पहले भाई से बात हुई थी, तब उन्होंने परिवारजनों का हाल पूछा था. दिनेश के करीबी दोस्त प्रदीप ने बताया कि जब दिनेश ऑपरेशन के लिए बीती रात जा रहे थे, तब रात 10:30 बजे उन्होंने बात की थी और बताया था कि वह ऑपरेशन के लिए जा रहे हैं. प्रदीप ने यह कहते हुए फोन काटने के लिए कहा कि ऑपरेशन के दौरान फोन की लाइट से दिक्कत होगी, हम बाद में बात करेंगे.

इसके बाद रात 3 बजे भी दिनेश का कॉल आया, लेकिन कॉल नहीं उठा पाए. इसके बाद सुबह 7 बजे उन्होंने पलटकर दिनेश को कॉल किया, तब दिनेश के साथी ने फोन उठाया और बताया कि धमाके में दिनेश शर्मा घायल हो गए हैं, उन्हें चोट आई है और इलाज के लिए लाया गया है. इसके बाद दिनेश के बलिदान की सूचना मिली.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...