9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्य'वो बेटी को खेत ले गया...कपड़े उतारे और जला दिया' दामाद पर...

‘वो बेटी को खेत ले गया…कपड़े उतारे और जला दिया’ दामाद पर ससुर के आरोप

Published on

सरायकेला ,

झारखंड में सरायकेला में हृदय विदारक घटना सामने आई है. 4 महीने की गर्भवती महिला की लाश खेत से बरामद हुई है. आरोप है कि महिला की हत्या उसके पति ने की है. महिला की पहचान संगीता प्रधान(24 साल) के रूप में हुई है.घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडरा पंचायत के हेसा गांव की मंगलवार देर रात की है.

पति आमिर प्रधान ने अपने ससुर चक्रधरपुर पंसुवा गांव निवासी धरमु प्रधान को सूचना दी कि संगीता का जला हुआ शव घर से कुछ दूरी पर खेत में मिला है. ये खबर सुनकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. आनन-फानन घरवाले मौके पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने सरायकेला थाने में आमिर प्रधान और उसकी भाभी पार्वती प्रधान के खिलाफ बेटी को जलाकर मारने की शिकायत दर्ज कराई.

आमिर और भाभी के बीच अवैध संबंध
मृतका के पिता ने बताया कि बेटी की शादी इस साल 29 मार्च को आमिर प्रधान के साथ की गई थी. इसमें 50 हजार रुपये का घरेलू सामान दिया गया था. लेकिन बेटी को मोटरसाइकिल लाने के नाम पर लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी बीच बेटी को आमिर और उसकी भाभी के अवैध संबंधों की जानकारी मिल गई.

बेटी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा था
कहा कि एक दिन बेटी ने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा था. इसके बाद आमिर ने खेत में ले जाकर संगीता की हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने के लिए गर्भवती बेटी के कपड़े उतारकर आग के हवाले कर दिया गया है. इसमें उसकी भाभी भी शामिल है.

मामले की जांच की जा रही
उधर, पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. साथ ही पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेजा गया है. आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...