12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराज्ययूपी में गर्मी का तांडव, अस्पताल के बेड पर पहुंचे लोग, डरा...

यूपी में गर्मी का तांडव, अस्पताल के बेड पर पहुंचे लोग, डरा रहा मौत का आंकड़ा

Published on

लखनऊ

नौतपा चल रहा है। आसमान से आग बरस रही है। उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी और लू की वजह से त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान 44℃ के पार पहुंच चुका है। मंगलवार को झांसी सबसे गर्म शहर रहा है। इसी बीच भीषण गर्मी की वजह से लोगों की मौत की खबरें आ रही हैं। इसके साथ ही कई जिलों में भीषण लू का भी अलर्ट जारी है। गर्मी से अब तक यूपी में करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, यूपी में भीषण गर्मी की वजह से हमीरपुर में रोडवेज बस चालक की जान जा चुकी है। तीन चित्रकूट, दो महोबा और हमीरपुर और औरैया में एक-एक लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को राजधानी लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि तीनों लोगों की मौत भीषण गर्मी में तबीयत बिगड़ने के बाद हुई है। इसमें राम सिंह की ऑटो चलाते समय मौत हो गई, जबकि 50 वर्षीय चंद्र मोहन गुप्ता गार्ड की ड्यूटी करते काल के गाल में समा गए। इसके अलावा राम प्रसाद की ठेला चलाते समय उनकी मौत हो गई थी।

फिरोजाबाद में महिला यात्री की मौत के साथ ही अन्य कई यात्रियों की तबीयत खराब होने की जानकारी मिल रही है, जबकि इटावा में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है। इटावा में 45℃ तापमान दर्ज किया गया है। जिसके कारण इटावा में चार लोगों की मौत होने की खबर है। सोमवार को हमीरपुर में खेत में करते समय तबीयत बिगड़ने के बाद 58 वर्षीय रामचरण की मौत हो गई थी। नवाबगंज कोतवाली क्षेत्र में भी 55 वर्षीय मोहनलाल की मौत हो गई है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...