9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यराजस्थान में शराब की कीमतों में भारी इजाफा, बीयर से लेकर शराब...

राजस्थान में शराब की कीमतों में भारी इजाफा, बीयर से लेकर शराब की बोतलों की रेट 200 रुपये तक बढ़ी

Published on

जयपुर:

राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे होते ही ठेकों पर ठंडी बीयर की डिमांड बढ़ने लगी है। लेकिन डिमांड बढ़ने के साथ ही बीयर और शराब के दाम भी बढ़ गए हैं। सरकार की नई नीति के अनुसार बीयर की कीमत में 15 रुपए और शराब की बोतलों पर 20 से 200 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। अब बीयर की बोतल 175 रुपए और प्रीमियम शराब 1035 रुपए तक में मिलेगी।

राजस्थान में अब हरियाणा-पंजाब से तस्करी का खतरा
राजस्थान वाइन यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पंकज धनखड़ ने चेतावनी दी है कि पड़ोसी राज्यों में शराब सस्ती होने के कारण तस्करी के मामले बढ़ सकते हैं, जिससे पुलिस-प्रशासन पर दबाव बढ़ेगा। महंगी अंग्रेजी शराब के चलते उपभोक्ताओं का रुझान अब सस्ती, कच्ची और अवैध शराब की ओर बढ़ सकता है। इससे स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों पर खतरा मंडरा रहा है।

ठेकेदारों की नाराजगी, कमीशन घटाया गया
शराब ठेकेदारों का आरोप है कि सरकार ने उनकी कमीशन बढ़ाने की मांग को नजरअंदाज कर, उल्टा 24% से घटाकर 14% कर दिया है। महंगाई के इस दौर में यह व्यापार को नुकसान पहुंचा रहा है।

पुराने स्टॉक पर नए दाम से दुकानों पर विवाद
दुकानदार पुराने स्टॉक की बोतलों पर भी नए रेट वसूल रहे हैं, जिससे ग्राहक और सेल्समैन के बीच बहस और झगड़े हो रहे हैं। कई जगहों पर हंगामे की स्थिति भी बनी हुई है। वहीं सरकार इस नीति को राजस्व वृद्धि का जरिया मान रही है, वहीं विशेषज्ञों और व्यापारियों का कहना है कि इससे तस्करी, अपराध और राजस्व घाटा ही बढ़ेगा। अब देखना है कि यह नीति राज्य के लिए लाभकारी सिद्ध होती है या नहीं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...