15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यहिमाचल वालों सावधान! 12 मई तक बारिश और तूफान चलने के आसार,...

हिमाचल वालों सावधान! 12 मई तक बारिश और तूफान चलने के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, मॉनसून की एंट्री कब?

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए हल्की बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 12 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। शनिवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। शिमला जिले के शिल्लारू में सबसे अधिक 43.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा, जुब्बड़हट्टी में 34.5 मिमी, सिरमौर जिले के राजगढ़ में 27 मिमी, मंडी में 21.2 मिमी, ददाहू (सिरमौर) में 19 मिमी, शिमला में 12.4 मिमी, और चौपाल में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी
कुकुमसेरी (लाहौल-स्पीति) में राज्य का सबसे न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है और अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। विभाग ने यह भी बताया कि 13 मई से 16 मई तक मध्यवर्ती और ऊपरी पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

मॉनसूर की कब होगी एंट्री
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार प्रदेश में 20 जून के आसपास दक्षिण पश्चिम मानसून हिमाचल में पहुंचेगा। इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान सामान्य बारिश के आसार हैं। 10 से 15 जून के बीच प्री मानसून बौछारें पड़ने की संभावना है। उधर, शनिवार को लाहौल की पहाड़ियों पर बर्फबारी और कुल्लू, मनाली, सिस्सू व अटल अनल के दोनों छोर में बारिश हो रही है। इससे लाहाैल-स्पीति और कुल्लू जिला में तापमान में गिरावट आई है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...