14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यमुंबई के घाटकोपर इलाके में आंधी के कारण होर्डिंग गिरा, 35 लोग...

मुंबई के घाटकोपर इलाके में आंधी के कारण होर्डिंग गिरा, 35 लोग घायल

Published on

अहमदाबाद/मुंबई,

मुंबई में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया है और आसमान में घने बादल छाने के बाद धूल भरी आंधी और बारिश शुरू हो गई. मुंबई में दिन के समय अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ तापमान नीचे गिर गया. मौसम विभाग की तरफ से मुंबई में आज आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था.

मुंबई में आंधी के कारण गिरा होर्डिंग
मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज हवाओं के चलते होर्डिंग गिर गया, जिसके नीचे आने से 35 लोग घायल हो गए. मुंबई में तूफानी हवाओं की वजह से कई फ्लाइट्स को रद्द किया गया है. खराब मौसम और धूल भरी आंधी के कारण छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने कम दृश्यता और तेज हवाओं की वजह से लगभग 66 मिनट के लिए उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है.

मुंबई पुलिस ने बताया कि अचानक आई इस आंधी की वजह से मेटल का बोर्ड घाटकोपर की समता कॉलोनी के रेलवे पेट्रोल पंप पर आकर गिर गया, जिसके नीचे आने से 37 लोग घायल हो गए और 50 से 60 लोग अभी भी वहीं फंसे हुए हैं. मुंबई फायर ब्रिगेड की तरफ से फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

मुंबई में धूल भरी आंधी के साथ बरसे बादल
मुंबई के पश्चिमी उपनगरों बोरीवली, कांदिवली, मलाड और गोरेगांव क्षेत्र में भी भारी बारिश की सूचना मिली है. इसके अलावा नवी मुंबई के कुछ हिस्सों में भी बिजली कटौती की शिकायत भी दर्ज की गई है.

मौसम में हुए इस अचानक बदलाव से मुंबईवासियों को चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, क्योंकि आसमान में बादल छाए रहने और तेज हवाओं के कारण दिन का तापमान नीचे गिर गया है. IMD के मुताबिक, अगले 3 से 4 घंटो तक 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

गुजरात में तेज हवाओं के साथ शुरु हुई बारिश
गुजरात में मौसम ने अचानक से करवट बदली और राज्य के 6 जिलों में बेमौसम बारिश शुरू हो गई. तेज हवाओं के कारण गुजरात के बोटाद के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का पार्किंग शेड उड़ गया, जिसका वीडियो कैमरे में भी कैद हो गया. गुजरात के अमरेली, भावनगर, बोटाद, बनासकांठा, वलसाड और डांग में बेमौसम बारिश हो रही है. मौसम विभाग की मानें तो 13 से 16 मई तक गुजरात के कुछ राज्यों में बेमौसम बारिश का दौर जारी रहेगा.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...