13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यजयपुर में घरेलू नौकरों की खौफनाक करतूत, 48 साल की महिला को...

जयपुर में घरेलू नौकरों की खौफनाक करतूत, 48 साल की महिला को चाकू घोंपकर लूट लिए गहने

Published on

जयपुर,

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक घर में काम करने वाले दो नौकरों ने घर की मालकिन को चाकू घोंप दिया और घर में रखा कीमती सामान और जेवर लेकर फरार हो गए. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

लूट और हमले की यह सनसनीखेज वारदात जयपुर के अंबाबाड़ी इलाके की है. जहां 48 वर्षीय महिला को उसके दो घरेलू सहायकों और उनके साथी ने चाकू घोंपकर लूट की वारदात को अंजाम दिया. मंगलवार को एक अफसर ने पीटीआई को बताया कि सोमवार शाम को हुई इस घटना के समय महिला ज्योति घर पर अकेली थी.

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 48 साल की ज्योति के पति देवेंद्र किसी व्यापारिक यात्रा पर गए हुए थे. जबकि उनका बेटा शैलेश न्यू आतिश मार्केट में अपनी दुकान पर मौजूद था. पुलिस ने बताया कि देवेंद्र ने हाल ही में इंद्रजीत और अशोक नामक दो नौकरों को काम पर रखा था, जिनकी उम्र करीब 20 साल है.

पुलिस के अनुसार, उन दोनों ने अपने एक साथी राधे को मालिक के घर पर बुलाया और ज्योति का मुंह तौलिए से बंद कर दिया. इसके बाद उसके हाथ-पैर बांध दिए. जब ​​उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे चाकू मार दिया और घर में रखे कीमती आभूषण लूटकर भाग निकले.

इस दौरान ज्योति की चीख-पुकार सुनकर पास में रहने वाला उनका देवर मौके पर पहुंचा और उन्हें छुड़ाया. महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है.

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...