14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यगोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, नेपाल के 3 श्रद्धालुओं की...

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, नेपाल के 3 श्रद्धालुओं की मौत, 7 घायल

Published on

गोरखपुर,

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया. महाकुंभ से लौट रहे नेपाली श्रद्धालुओं की एसयूवी तेज रफ्तार में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस के मुताबिक, नेपाल के कंचनपुर जिले के रहने वाले 10 श्रद्धालु महाकुंभ में दर्शन के लिए प्रयागराज गए थे. लौटते समय उनकी स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और चालक ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को अचानक देखकर नियंत्रण खो दिया, जिससे पीछे से सीधी टक्कर हो गई.

हादसे में 42 वर्षीय हरीहर देवी, 42 वर्षीय वकीलनी देवी और 45 वर्षीय परशुराम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उपेन्द्र यादव, लालू देवी, जीतू यादव और मुकेया सहित सात लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रात के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में नहीं थे रिफ्लेक्टर्स
हादसे के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे की तरफ कोई रिफ्लेक्टर या लाइट नहीं थी. इससे रात के अंधेरे में एसयूवी चालक को वाहन नहीं दिखा और यह दुर्घटना हो गई.घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. स्थानीय प्रशासन हादसे के कारणों की गहन जांच कर रहा है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...